scriptजानिए, क्यूं सनी को राम कपूर के साथ काम कर मजा आया | Had the best time shooting with Ram Kapoor: Sunny | Patrika News

जानिए, क्यूं सनी को राम कपूर के साथ काम कर मजा आया

Published: Apr 27, 2015 07:47:00 pm

बॉलीवुड की बेबी डॉल सेनी लियोन इन दिनों अभिनेता राम कपूर को रिझाती नजर आ रही है

Sunny Leone

Sunny Leone

मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सेनी लियोन इन दिनों अभिनेता राम कपूर को रिझाती नजर आ रही है। दरअसल, सनी लियोन इन अपनी आने वाली फिल्म “कुछ कुछ लोचा है” में राम कपूर के साथ काम कर रही है। उनका कहना है कि उन्हें राम कपूर के साथ काम कर बहुत मजा आया। सनी लियोन की फिल्म “कुछ कुछ लोचा है” 8 मई को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में सनी ने राम कपूर के अपोजिट काम किया है।

सनी ने कहा , “राम हंसमुख कलाकार हैं। हम प्रतिदिन सेट पर मौजमस्ती करते थे। वह बहुत मजाकिया हैं। वह एक सच्चे हास्य कलाकार हैं। वह सभी को हंसाते हैं और राम के साथ काम कर बहुत मजा आया। बताया जाता है कि फिल्म में राम कपूर 45 वर्षीय शादीशुदा आदमी का किरदार निभा रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री शनाया (सनी लियोन) से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में एक बदलाव आता है।

“आओ ना” में सनी ने राम कपूर को खूब रिझाया
फिल्मकार देवांग ढोलकिया की आने वाली फिल्म “कुछ कुछ लोचा है” का गाना “आओ ना” जारी किया गया है, जिसमें अभिनेत्री सनी लियोन अभिनेता राम कपूर को रिझाती नजर आएंगी। गाने की वीडियो में सनी लाल रंग की साड़ी में ठीक उसी तरह लटके झटक दिखाती नजर आएंगी, जैसे फिल्म “सागर” के गाने “जाने दो ना” में अभिनेत्री डिंपल कपाडिया लाल रंग की साड़ी में नजर आई थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो