script

क्यूटनेस में पापा को टक्कर देनें वाले शाहरूख के बेटे अबराम हुए 2 साल के

Published: May 27, 2015 01:15:00 pm

27 मई साल 2013 को सरोगेसी के जरिए जन्में शाहरूख के बेटे अबराम हमेशा अपने
क्यूटनेस को लेकर दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहते हैं, देखें अबराम की क्यूट
फोटोज…

abram khan

abram khan

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान की फैनफॉलोविंग तो पूरे दुनिया में है, लेकिन कोई है जो उनसे भी ज्यादा आज कल लाइमलाइट बटोर रहा है। चौंकिए मत वह कोई और नहीं बल्कि शाहरूख के छोटे नवाब अबराम खान है।
abram khan

27 मई को शाहरूख के बेटे अबराम 2 साल के हो गए। जन्म से लेकर अब तक अबराम हमेशा चर्चा में रहे। साल 2013 को सरोगेसी के जरिए जन्में अबराम हमेशा अपने क्यूटनेस को लेकर दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। पिछले साल ईद पर शाहरूख ने अबराम और अपनी फोटो टि्वटर पर शेयर की थी जिसके बाद उनके फैन्स शाहरूख से ज्यादा अबराम को लाइक करने लगे।
abram khan
आईपीएल के दौरान भी कई बार अबराम को मैदान में देखा गया कभी वह मैच देखते हुए नजर आए तो कभी मैदान में मस्ती करते हुए नजर आए, लेकिन सभी फोटो में अबराम का लुक बेहद क्यूट था जिसकी वजह से पापा शाहरूख को भी लाइमलाइट नहीं मिला।
abram khan

गौरी खान और शाहरूख के संतान सुहाना और आर्यन के बाद अबराम सबसे छोटा बच्चा है, लेकिन पूरे परिवार में आज कल अगर कोई चर्चा में रहता है तो वह हैं शाहरूख के छोटे जनाब अबराम।
abram khan
सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले शाहरूख आय दिन अबराम की फोटो शेयर करते रहते हैं जिससे फैन्स को अबराम की झलक देखने को मिलती है। 2 वर्षीय अबराम को लेकर कहा जाता है कि वह बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों में सबसे क्यूट और फेमस सेलिब्रीटी किड है। 
abram khan
कुछ समय पहले खबरें थी की शाहरूख अपने बड़े बेटे आर्यन को लॉन्च करने वाले है, खैर उनका बड़ा बेटा आर्यन बॉलीवुड में लॉन्च हो ना हो जुनियर किंग खान अबराम तो अभी से स्टार बन गए हैं।
abram khan

ट्रेंडिंग वीडियो