scriptस्मिता पाटिल से की जाती है चित्रागंदा की तुलना | Happy birthday Chitrangada Singh | Patrika News

स्मिता पाटिल से की जाती है चित्रागंदा की तुलना

Published: Mar 27, 2015 03:37:00 pm

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के एक वीडियो
सॉन्ग से सुधीर मिश्रा ने चित्रागंदा को नोटिस किया

फिल्म “हजारों ख्वाहिशे ऎसी” से सुर्खियों में आई हॉट चित्रागंदा सिंह का जन्म 28 मार्च 1976 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ, उनकी पढ़ाई उत्तर प्रदेश के मेरठ से हुई। वे मशहूर गोल्फ प्लेयर दिगविजय सिंह की बहन है। चित्रागंदा को देखकर अक्सर उन्हें स्मिता पाटिल भी कहा जाता है।

चित्रागंदा एक ट्रैंड कथक डांसर हैं, उन्होंने दिल्ली में मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने कुछ विज्ञापन और म्यूजिक वीडियोज भी किए। सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के एक वीडियो सॉन्ग से ही सुधीर मिश्रा ने चित्रागंदा को नोटिस किया। इसके बाद उन्होंने मिश्रा की फिल्म “हजारों ख्वाहिशे ऎसी” से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

इसके बाद चित्रागंदा “ये साली जिंदगी”, “देसी ब्वॉयज”, “आई, मी और मैं” जैसी फिल्मों में नजर आई। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म “जोकर” में एक आइटम नंबर भी कि या। चित्रागंदा की शादी गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा से हुई थी और उनके एक बेटा जोरावर रंधावा भी है। दोनों ने 2014 में तलाक ले लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो