scriptसुपर मॉडल होने के बाद भी अर्जुन की पत्नी मेहर ने नहीं की फिल्मों में एंट्री | Happy birthday Mehr Jesia | Patrika News

सुपर मॉडल होने के बाद भी अर्जुन की पत्नी मेहर ने नहीं की फिल्मों में एंट्री

Published: Nov 30, 2015 09:50:00 am

जेसिया ने साल 1986 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता। इसके बाद मेहर का नाम इंडियन सुपर मॉडल्स की फर्स्ट जनरेशन के में शुमार हुआ

mehr jesia

mehr jesia

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया का रविवार को 44 वां जन्मदिन है। जेसिया का 30 नवम्बर 1970 को एक पारसी परिवार में जन्म हुआ। जेसिया ने अपने करियर की शुरूआत 1980 में की। जेसिया ने साल 1986 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता। इसके बाद मेहर का नाम इंडियन सुपर मॉडल्स की फर्स्ट जनरेशन के में शुमार हुआ।

प्रोड्यूसर भी बनी
मेहर ने बतौर प्रोड्यूसर साल 2006 में फिल्मी पर्दे पर एंट्री की। उन्होंने अर्जुन रामपाल के साथ मिलकर फिल्म “आई सी यू” का निर्माण किया। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, विपाशा अग्रवाल, सोनाली कुलकर्णी और बोमन ईरानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

सुर्खियों में पर्सनल लाइफ
मेहर जेसिया और अर्जुन रामपाल साल 1998 में विवाह बंधन में बंधे। उनके दो बेटियां है। ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक के बाद अर्जुन-मेहर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों रहे। कुछ वक्त पहले भी ये खबर आई थी कि सुजैन ऋतिक के क्लोज फ्रेंड से शादी करने वाली हैं। हालांकि बाद में सुजैन और उनकी मां ने शादी की बात से इनकार कर दिया था। खबरें तो मेहर और अर्जुन के तलाक की आने लगी थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो