scriptहेप्पी बर्थडे- अभिनेता रणवीर सिंह का जन्मदिन आज | Happy birthday Ranveer Singh | Patrika News
बॉलीवुड

हेप्पी बर्थडे- अभिनेता रणवीर सिंह का जन्मदिन आज

रणवीर सिंह जन्म का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। इनके बचपन का नाम रणवीर सिंह …

Jul 06, 2015 / 10:25 am

सुधा वर्मा

Ranveer Singh

Ranveer Singh

रणवीर सिंह जन्म का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। इनके बचपन का नाम रणवीर सिंह भवनानी था।
रणवीर सिंह बॉलीबुड अभिनेता हैं।

मुबई में जन्मे सिंह हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहते थे लेकिन कॉलेज के दिनों में उन्हें लगा की अभिनय का ख्याल छोड़ देना चाहिए। और उन्होंने लेखन की ओर लक्ष्य केंद्रित किया। इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री करते वक्त सिंह पुन: अभिनय की ओर आकर्षित हुए और वापस भारत में आने के बाद उन्होंने मुख्य किरदारों के लिए हिन्दी फिल्म उद्योग में ऑडिशन देने शुरू किए।

2010 में सिंह ने यश राज फिल्म्स की नई फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया और भूमिका प्राप्त करने में सफल रहे। यह रोमांस कॉमेडी शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी और रणवीर को एक पारंपरिक दिल्ली के लड़के, बिट्टू, का किरदार निभाना था।

फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैम्पस में भोजन अवकाश के दौरान भेजा जहा से उन्हें अपने किरदार के लिए प्रेरणा मिली। रिलीज के बाद बैंड बाजा बारात व्यपतिक और समीक्षा की दृष्टी से हिट फिल्म साबित हुई और रणवीर को अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरूष अभिनेता के फि ल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Home / Entertainment / Bollywood / हेप्पी बर्थडे- अभिनेता रणवीर सिंह का जन्मदिन आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो