scriptBIRTHDAY: जावेद अख्तर के साथ जमी सलीम की जोड़ी | Happy birthday Salim Khan | Patrika News

BIRTHDAY: जावेद अख्तर के साथ जमी सलीम की जोड़ी

Published: Nov 24, 2015 01:12:00 pm

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के पिता सलीम खान का आज 80वां जन्मदिन
है। सलीम हिन्दी फिल्म
इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं।

salim khan2

salim khan2

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के पिता सलीम खान का मंगलवार को 80वां जन्मदिन है। सलीम का जन्म 24 नवंबर, 1935 को इंदौर में हुआ था। सलीम हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वह एक्टर होने के साथ-साथ स्क्रिनराइटर भी हैं।

शुरूआत में मिले छोटे-मोटे रोल
सलीम को डायरेक्टर के. अमरनाथ ने एक शादी में देखा था। वह उनके लुक से बेहद प्रभावित हुए और उन्हें मुंबई आने के लिए कहा। जहां सलीम ने “तीसरी मंजिल”, “सरहदी लुटेरा” और “दीवाना” जैसी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए। फिल्मों में उन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिली।

राइटिंग की तरफ हुआ रूझान
बाद में सलीम का रूझान राइटिंग की तरफ हुआ। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर स्क्रिप्ट राइटिंग टीम बनाई। सलीम-जावेद की जोड़ी ने “अंदाज”, “सीता और गीता”, “शोले” और “डॉन” जैसी फिल्मों के लिए बतौर स्क्रीन राइटर्स काम किया। बाद में दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद सलीम ने लिखना कम कर दिया। उन्होंने 1983 से 1996 के बीच केवल 10 फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखी।

हेलेन से की दूसरी शादी

1964 में सलीम की शादी सुशीला चारक (सलमा खान) से हुई थी। उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलविरा खान हैं। 1981 में सलीम ने हेलेन से दूसरी शादी की। उन दोनों ने बेटी के रूप में अर्पिता को गोद लिया। हाल ही 18 नवंबर को अर्पिता की शादी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो