scriptकभी सलमान खान पर मर मिटती थीं ये एक्ट्रेेस, हुईं 57 बरस की | Happy Birthday : Sangeeta bijlani turns on 57 years | Patrika News

कभी सलमान खान पर मर मिटती थीं ये एक्ट्रेेस, हुईं 57 बरस की

Published: Jul 09, 2017 03:48:00 pm

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी आज 57 वर्ष की हो गईं….

Salman Khan, Sangeeta Bijlani

Salman Khan, Sangeeta Bijlani

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी आज 57 वर्ष की हो गईं। संगीता का जन्म 09 जुलाई 1960 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। बचपन के दिनों से ही संगीता का रूझान ग्लैमर वर्ल्ड की तरफ था।



वर्ष 1980 में संगीता मिस इंडिया चुनी गईं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म ‘कातिल’ से की। वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म ‘हथियार’ संगीता के कैरियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने त्रिदेव, जुर्म, इज्जत, युगांधर,योद्धा, खून का कर्ज, हातिमताई जैसी कई फिल्मों में काम किया।



कहा जाता है कि सलमान खान और संगीता एक समय रिलेशनसिप में थे लेकिन बात नहीं बन सकी थी। वर्ष 1996 में संगीता ने किक्रेटर मोहम्मद अजहरउद्दीन के साथ शादी कर ली। हालांकि यह रिश्ता वर्ष 2010 में तलाक के साथ खत्म हो गया। संगीता इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो