script… तो इस वजह से फूले नहीं समा रही है परिणीति चोपड़ा | Happy to Have my Dream House: Parineeti Chopra | Patrika News
बॉलीवुड

… तो इस वजह से फूले नहीं समा रही है परिणीति चोपड़ा

परिणीति बांद्रा इलाके में समुद्र का दीदार कराने वाला एक घर खरीदकर फूले नहीं समा रही हैं

Apr 15, 2015 / 12:24 pm

प्रीती जैन

parineeti chopra

parineeti chopra

मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री और प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा मुंबई के बांद्रा इलाके में घर खरीदकर बेहद खुश है। परिणीति बांद्रा इलाके में समुद्र का दीदार कराने वाला एक घर खरीदकर फूले नहीं समा रही हैं।

घरौंदा बनाना सपना
परिणीति का कहना है कि मुंबई नगरी में अपने लिए एक घरौंदा बनाना उनका सपना था। परिणीति ने कहा ” मुझे आखिरकार मेरा घर मिल गया और मैंने इसे खरीद लिया। मैं मुंबई में एक घर खरीदने के लिए मरी जा रही थी।

उन्‍होंने कहा, भगवान की दुआ से यह आखिरकार हो गया। यह बांद्रा में समुद्र का दीदार कराने वाला खूबसूरत सा अपार्टमेंट है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।”

Home / Entertainment / Bollywood / … तो इस वजह से फूले नहीं समा रही है परिणीति चोपड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो