scriptबेटे हर्षवर्धन की मेहनत देख हैरान हैं अनिल कपूर | Harshvardhan Is More Hardworking Than Me: Anil Kapoor. | Patrika News
बॉलीवुड

बेटे हर्षवर्धन की मेहनत देख हैरान हैं अनिल कपूर

अनिल कपूर को बॉलीवुड का सबसे मेहनती अभिनेता माना जाता है, लेकिन अनिल अपने बेटे की मेहनत देख हैरान हैं…

Jul 23, 2016 / 03:49 pm

dilip chaturvedi

anil kapoor

anil kapoor

मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनका बेटा हर्षवर्धन उनसे अधिक मेहनती है और वह इस बात से काफी हैरान हैं। अनिल ने कहा कि लोग उन्हें अक्सर कहते रहते हैं कि उनसे अधिक मेहनती कोई नहीं है, लेकिन अपने बेटे की मेहनत से वह वाकई में हैरान हैं। टेलीविजन शो ’24’ के सीक्वल की स्क्रीनिंग में अनिल ने कहा, “मुझे लगता है कि वह मुझसे अधिक मेहनती हैं, जो काफी हैरानी वाली बात है, क्योंकि लोग अक्सर मुझसे कहते हैं कि मैं अधिक मेहनती हूं और मुझसे अधिक कोई नहीं हो सकता। लेकिन मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि वह (हर्षवर्धन) काफी मेहनती हैं।”

mirzya…..
गौरतलब है कि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना ली है और दूसरी बेटी रिया निर्माता हैं। अब बारी बेटे हर्षवर्धन की है, जो फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म सात अक्टूबर को रिलीज हो रही है। 

with sister sonam…
अनिल ने कहा कि वह अपने बेटे के बारे में अधिक बात नहीं करते। कुछ लोगों को पता भी नहीं चल पाता कि हर्षवर्धन उनके बेटे हैं। लोगों को हमेशा यही लगता है कि उनकी सिर्फ दो बेटियां हैं और इसलिए उनके बेटे के बारे में सुनकर कई लोग हैरान रह जाते हैं।

harshvardhan and saiyami in mirzya


Home / Entertainment / Bollywood / बेटे हर्षवर्धन की मेहनत देख हैरान हैं अनिल कपूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो