scriptसलमान मामला: क्या फिर मिलेगी तारीख पे तारीख..! | Hit and run controversy: whole story of salman khans hit and run case | Patrika News

सलमान मामला: क्या फिर मिलेगी तारीख पे तारीख..!

Published: May 07, 2015 09:31:00 am

“हिट एंड रन” मामले में सलमान खान को दोषी करार देने और सजा सुनाने में मुंबई सेशन
कोर्ट को 13 साल लग गए 

salman khan

salman khan

मुंबई। “हिट एंड रन” मामले में सलमान खान को दोषी करार देने और सजा सुनाने में मुंबई सेशन कोर्ट को 13 साल लग गए। लेकिन मुंबई हाई कोर्ट से बेल मिलने में 13 घंटे भी नहीं लगे।

सुनवाई में हुई देरी
यह हमारे कानून की उदारता नहीं तो क्या है कि एक कोर्ट सजा सुनाती है, तो दूसरे कोर्ट में राहत मिल जाती है। यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठाया जा रहा है कि जब सलमान के ऊपर लगे सभी आरोप साबित होते थे, तो फिर फैसला आने में इतना लंबा समय क्यों लगा। इस बारे में अभियोजन पक्ष की वकील आभा सिंह का मानना है कि सलमान के केस का लंबा खिंचने से यह मैसेज गया है कि धनी व्यक्ति देश में हत्या करके बच सकते हैं। तो क्या कानून से ऊपर धन है, शायद इसका जवाब किसी के पास न हो।

सलमान क्या वाकई जाएंगे सलाखों के पीछे जाएंगे?
सलमान को सजा सुनाए जाने के बाद हर तरफ एक ही चर्चा थी कि क्या वाकई वे सलाखों के पीछे जाएंगे? इस सवाल का सिर्फ एक ही जवाब मिल रहा था, नहीं। दरअसल, भारतीय कानून और उसके नियम कैसे हैं, यह बात देश का बच्चा-बच्चा जानता है। वही हुआ भी। सलमान के वकील हाई कोर्ट जा पहुंचे और वहां से उन्हें दो दिन की राहत मिल गई। कितनी बड़ी बिडंबना है कि देश की आम जनता जहां सुबह सलमान को सजा सुनाए जाने पर कोर्ट के फैसले की तारीफ करने में जुटी थी, शाम होते ही वही जनता कानून को ही कठघरे में खड़ा देती है।

इंडस्ट्री के करोड़ों रूपए दांव पर
बहरहाल, यह “हिट एंड रन” केस अब हाई कोर्ट में पहुंच गया है। मामला सलमान से जुड़ा है। इंडस्ट्री के करोड़ों रूपए दांव पर लगे हैं। ऎसे में उनके वकील इतनी जल्दी सलमान को जेल की हवा कैसे खाने देंगे। उनका वकील फिर तारीख पे तारीख लेता जाएगा। जैसे सेशन कोर्ट में 13 साल खिंच गए, वैसे ही हाई कोर्ट में भी कुछ और साल निकल जाएंगे। तब तक “दबंग” खान बैक-टु-बैक फिल्में करेंगे और पैसा छापेंगे। यदि हाई कोर्ट भी सलमान को दोषी करार देता है, तो सलमान के पास एक और ऑप्शन है- सुप्रीम कोर्ट। फिर वही, तारीख पे तारीख…। पचास के सलमान तब तक बूढे हो चुके होंगे। स्टारडम भी ढलान पर होगा। स्टार वैल्यू भी डाउन हो चुकी होगी। लेकिन फिलहाल बॉलीवुड का यह “दबंग” स्टार जेल में कैद हो, इसकी संभावना बहुत कम है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो