scriptअक्षय की सक्सेस पार्टी में पहुंचा हॉलीवुड का ये सुपरस्टार | Hollywood Superstar come at Akshay Kumar's Success Party, see pics | Patrika News

अक्षय की सक्सेस पार्टी में पहुंचा हॉलीवुड का ये सुपरस्टार

Published: Aug 29, 2016 01:37:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

अक्षय कुमार ने रविवार को दी इस साल रिलीज हुई तीनों फिल्मों की सक्सेस पार्टी…

akshay kumar

akshay kumar

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार का सितारा बुलंदियों पर है। इस साल उनकी तीन फिल्म में एयालिफ्ट, हाउसफुल 3 और रुस्तम रिलीज हुई हैं और तीनों फिल्मेंं सौ करोड़ क्लब में शुमार हुई हैं। बॉक्स ऑफिस पर मिली जबरदस्त सफलता के लिए अक्षय ने रविवार को भव्य पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के उनके करीबी दोस्तों के अलावा हॉलीवुड की एक हस्ती भी नजर आई। ये हैं विल स्मिथ। जी हां, हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ अक्षय कुमार की पार्टी में विशेष अतिथि के रूप में नजर आए।

रिपोट्र्स के अनुसार, विल ने अक्षय और ट्विंकल के साथ पार्टी में काफी आनंद उठाया।इस पार्टी में वरुण धवन, रणवीर कपूर, करन जौहर, रोहित धवन, जैकलीन फर्नांडिस, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो