scriptहनी सिंह की “लव डोज” फेम एक्ट्रेस ने की दुबई से स्मगलिंग! | Honey Singh's Love Dose fame actress Urvashi Rautela caught smuggling | Patrika News
बॉलीवुड

हनी सिंह की “लव डोज” फेम एक्ट्रेस ने की दुबई से स्मगलिंग!

मशहूर
रैपर हनी सिंह की म्यूजिक वीडियो “लव डोज” में नजर आने वाली उर्वशी राउतेला को
स्मगलिंग करते पकड़ा गया है

Aug 27, 2015 / 02:20 pm

दिव्या सिंघल

Urvashi Rautela2

Urvashi Rautela2

मुंबई। मशहूर रैपर हनी सिंह की म्यूजिक वीडियो “लव डोज” में नजर आने वाली उर्वशी राउतेला को स्मगलिंग करते पकड़ा गया है। वे जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W 579 से दुबई से मुंबई आई थी। जहां कस्टम ऑफिसर्स ने उन्हें 11.5 लाख के सोने और अन्य सामान के साथ पकड़ा। दिलचस्प बात ये है कि ऎसा पहली बार नहीं दूसरी बार हुआ है।


इस बार उर्वशी 3.5 लाख के शुल्क देय सामान और 8 लाख की हीरे जड़ी सोने की ज्वैलरी के साथ पकड़ी गई। इसके लिए उन पर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया। कहा जा रहा है कि इसके लिए उन्हें मोटी रकम जुर्माने में चुकानी पड़ी।



आपको बता दें कि 3 महीने पहले भी उन्हें 5 लाख के सामान की स्मगलिंग के लिए पकड़ा गया था। सामान 20 लाख रूपए से कम का था, इसलिए उन्हें जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया था। उर्वशी सनी देओल के साथ भी काम कर चुकी है और अब उन्हें “ग्रेट ग्रेंड मस्ती” के लिए साइन किया गया है।


Home / Entertainment / Bollywood / हनी सिंह की “लव डोज” फेम एक्ट्रेस ने की दुबई से स्मगलिंग!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो