मुंबई। आजकल बॉलीवुड में मोस्ट एलीजेबल बैचलर माने जाने वाले सुपरहीरों “कृृृश” यानी ऋतिक रोशन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुजैन से तलाक होने के बाद से अब उनके फैंस को इंतजार है लाखों दिलों की धड़कन बन चुके इस हीरोे की हीरोईन का। अभी हाल ही में ऋतिक का नाम कंगना के साथ खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, हनी सिंह के नए म्यूजिक एलबम “धीरे-धीरे” में वे सोनम कपूर के साथ नजर आ रहे हैं और इसी के लॉन्च पर बीते रोज वे मीडिया से रूबरू हुए, जहां कंगना और उनके लिंक-अप को लेकर किए गए सवाल पर वे काफी असहज नजर आए। ऋतिक सवाल को नजरअंदाज करते हुए सिर्फ “ओ माय गॉड” बोलकर चुप हो गए।
ऋतिक को असहज देख सोनम ने अच्छे दोस्त होने का फर्ज अदा करते हुए तुरंत जवाब दिया कि अभी तो उन्होंने कहा कि वो सिंगल है। सोनम की हाजिरजवाबी ने ऋतिक को राहत की सांस दी। आपको बता दें कि हनी सिंह के इस वीडियो की शूटिंग टर्की में की गई है। वीडियो में ऋतिक और सोनम की जबरदस्त कैमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।