scriptभंसाली के लिए की ‘बाजीराव मस्तानी’ : प्रियंका चोपड़ा | I did Bajirao Mastani for Sanjay Leela Bhansali: Priyanka Chopra | Patrika News
बॉलीवुड

भंसाली के लिए की ‘बाजीराव मस्तानी’ : प्रियंका चोपड़ा

फिल्म बाजीराव मस्तानी में काशीबाई का किरदार निभा रही  प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने यह फिल्म केवल निर्देशक संजय लीला भंसाली के लिए की है

priyanka1

priyanka1

मुंबई। फिल्म बाजीराव मस्तानी में काशीबाई का किरदार निभा रही प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनके लिए यह किरदार निभाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने यह फिल्म केवल निर्देशक संजय लीला भंसाली के लिए की है।

प्रियंका ने कहा कि मैंने यह फिल्म भंसाली के लिए की। मैं जानती हूं कि मस्तानी के किरदार में दीपिका हैं और बाजीराव के किरदार में रणवीर, तो फिर मैंने यह फिल्म क्यों की?

उन्होंने आगे बताया कि मैं बता दूं कि इस फिल्म के लिए चुनी जाने वाली मैं पहली इंसान थी। मुझे याद है कि भंसाली मेरे पास इस पटकथा के साथ आए थे और वह चाहते थे कि मैं यह फिल्म करूं। उनके मुताबिक उन्हें काशीबाई का किरदार काफी दिलचस्प लगा। उन्होंने कहा कि यह एक स्त्री चरित्र है और मेरे लिए यह किरदार करना काफी चुनौतीपूर्ण था। मेरे लिए यह फिल्म काफी खास है और इसका हिस्सा बनने के लिए मैं काफी उत्साहित थी। यह फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Home / Entertainment / Bollywood / भंसाली के लिए की ‘बाजीराव मस्तानी’ : प्रियंका चोपड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो