scriptबचपन में मैं भी हो चुकी हूं मोलेस्टेशन का शिकार: सोनम कपूर | I have been molested when I was young and it's traumatizing: Sonam Kapoor | Patrika News
बॉलीवुड

बचपन में मैं भी हो चुकी हूं मोलेस्टेशन का शिकार: सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक टॉक शो के दौरान टीनेज में अपने साथ हुए शोषण के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया

Dec 13, 2016 / 02:16 pm

कमल राजपूत

sonam kapoor

sonam kapoor

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक टॉक शो के दौरान टीनेज में अपने साथ हुए शोषण के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया। सोनम ने यह खुलासा फेमस फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के ईयर एंडिंग शो ‘द बॉलीवुड राउंडटेबल 2016’ में किया। इस शो का प्रोमो सोमवार को रिलीज किया गया। शो में सोनम के अलावा विद्या बालन, राधिका आप्टे, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट शिरकत करती हुई नजर आई। 

शो में सभी एक्ट्रेस ने महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अत्याचार के मुद्दे पर खुलकर चर्चा की। एक्ट्रेस सोनम ने समाज में महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रहे शोषण से संबधित एक सवाल पर अपनी जिंदगी से जुड़े एक सच का खुलासा करते हुए बताया कि, जब वह यंग थी तब वे भी मोलेस्टेशन का शिकार हुई थी। यह उनके लिए सबसे शॉकिंग अनुभव था। हालांकि सोनम ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वे किसके द्वारा मोलेस्ट की गई थी।

सोनम ने कहा, बॉलीवुड, खेल और राजनीति सहित तमाम क्षेत्रों में एक तरफ जहां महिलाएं नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर आज भी समाज में महिलाओ को शारीरिक और मानसिक शोषण का शिकार होना पड़ता है। वैसे आपको बता दें ये पहली बार नहीं जब किसी एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए शारीरिक या मानसिक शोषण के बारे में खुलासा किया है। सोनम से पहले भी कई एक्ट्रेस अपने साथ हुए शारीरिक या मानसिक शोषण में बारे में बात कर चुकी है।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पार्च्ड के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस राधिका आप्टे और सुरवीन चावला ने भी अपने साथ हुए छेड़छाड़, कास्टिंग काउच और शोषण की बात खुल कर कही थी। फिल्म पिंक की अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी अपनी एक बातचीत में बताया था कि, छेडख़ानी का शिकार होना लड़कियों के लिए कोई नई बात नहीं है, यह तो हमारे लिए रोज की लड़ाई है। उन्होंने कहा था कि मेरे साथ कोई मोलेस्टेशन टाइप का हादसा नहीं हुआ, मगर हां राह चलते हर रास्ते में आते-जाते मैं शारीरिक छेड़खानी का शिकार जरूर हुई हूं।

अनिल कपूर की बेटी सोनम इस साल फिल्म नीरजा में नजर आई थी। फिल्म में सोनम के किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसके बाद वे अपनी बहन रिया कपूर के प्रोडक्शन में बन रही ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग कर रही थीं। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल, सोनम के पास कोई फिल्म नहीं है। बता दें सोनम एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई हैं। वे ब्रैस्ट कैंसर के खिलाफ लोगों को जागरूक करती रहती हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / बचपन में मैं भी हो चुकी हूं मोलेस्टेशन का शिकार: सोनम कपूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो