scriptआयुष्मान बोले, दाढ़ी के बिना लगता है शरीर पर कुछ नहीं  | I miss my beard. I feel naked without it: Ayushmann Khurrana | Patrika News

आयुष्मान बोले, दाढ़ी के बिना लगता है शरीर पर कुछ नहीं 

Published: Mar 26, 2016 12:43:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

फिल्म मनमर्जियां में आयुष्मान खुराना एक पंजाबी किरदार में नजर आएंगे…इसमें उनके सथ भूमि पेडणेकर हैं…

ayushmann khurrana

ayushmann khurrana

मुंबई। अभिनेता आयुष्मान खुराना आगामी फिल्म मनमर्जियां में दाढ़ी के साथ दिखाई देंगे। लेकिन फिलहाल उन्होंने दाढ़ी कटवा ली है। इस पर उनका कहना है कि दाढ़ी कटवा लेने के बाद जैसे लगता है कि शरीर पर कुछ नहीं है। भूमि पेडणेकर के साथ फिल्म मनमर्जियां आयुष्मान की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने दम लगा के हईशा में काम किया था।

फिल्म में आयुष्मान एक पंजाबी किरदार में नजर आएंगे। इस किरदार के लिए उन्होंने अपनी दाढ़ी बढ़ाई थी। हालांकि, अब अभिनेता ने अपनी दाढ़ी कटवा ली है। आयुष्मान ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, मैंने दाढ़ी कटवा ली है। जैसे लगता है कि शरीर पर कुछ है ही नहीं। फिल्म में विक्की कौशल भी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो