scriptमल्लिका की Dirty Politics में केजरीवाल जैसे रोल में नसीर | I play idolised version of Kejriwal in Dirty Politics: Naseeruddin Shah | Patrika News

मल्लिका की Dirty Politics में केजरीवाल जैसे रोल में नसीर

Published: Mar 04, 2015 05:23:00 pm

फिल्म में शाह ने दिल्ली के
मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) जैसा किरदार निभाया है, फिल्म में मल्लिका लीड रोल में है

मुंबई। दिग्गज फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह के.सी. बोकाडिया निर्देशित फिल्म “डर्टी पॉलिटिक्स” में नजर आएंगे। उनका कहना है कि फिल्म में उनका किरदार काफी हद तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के व्यक्तित्व से मिलता-जुलता है। फिल्म में उन्होंने एक राजनीतिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाई है।

नसीरूद्दीन ने फिल्म के प्रचार के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) जैसा किरदार निभाया है। यह किरदार भी सही चीजों के साथ खड़ा होता है और अंतत: इसमें सफल होता है।

“डर्टी पॉलिटिक्स” में नसीरूद्दीन का किरदार केजरीवाल की तरह ही एक राजनीतिक कार्यकर्ता का है, जो हमेशा गलत के खिलाफ आवाज उठाने में यकीन रखता है।

उन्होंने कहा, फिल्म की कहानी में वह सारी घटनाओं को देखता रहता है और अंत में सकारात्मक कदम उठाने का फैसला करता है। “डर्टी पॉलिटिक्स” में मल्लिका शेरावत, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, आशुतोष राणा और ओम पुरी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो