scriptइंद्राणी मुखर्जी को ऋषि कपूर ने कहा सिरफिरी महिला | Indrani was a real weirdo, says Rishi Kapoor | Patrika News

इंद्राणी मुखर्जी को ऋषि कपूर ने कहा सिरफिरी महिला

Published: Aug 28, 2015 02:11:00 pm

ऋषि
ने अपनी ही बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार इंद्राणी मुखर्जी को विचित्र किस्म की सिरफिरी
महिला बताया है

rishi-indrani

rishi-indrani

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर अक्सर अपने टवीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने शीना मर्डर केस में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी पर टिप्पणी की है। ऋषि ने अपनी ही बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार इंद्राणी मुखर्जी को विचित्र किस्म की सिरफिरी महिला बताया है।



इस बारे में ऋषि ने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, “इंद्राणी काफी साल पहले मेरे पास एक टीवी शो में काम करने का ऑफर लेकर आई थी। वह तब भी विचित्र किस्म की सिरफिरी महिला थी। कल्पना कीजिए अपनी ही बेटी को मार डाला। यह बेहद चौंकाने वाली बात है।”

https://twitter.com/chintskap/status/636554002289848320



स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पूर्व पत्नी को अपनी ही बेटी शीना बोरा की हत्या के संदेह में 26 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था। इंद्राणी पर शीना का गला घोंटकर उसकी हत्या करने और हत्या के बाद महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के जंगलों में उसके शव को गाढ़ देने का आरोप है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो