scriptविराट ने कहा, आओ मेरे साथ डांस करो मैं सिंगल हूं | it is now confirm that virat and anushka is no more in a relationship | Patrika News

विराट ने कहा, आओ मेरे साथ डांस करो मैं सिंगल हूं

Published: Feb 09, 2016 02:29:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

सूत्रों की माने तो अनुष्का जहां इस ब्रेकअप को लेकर चुप है वहीं विराट इसका तमाशा बनाने पर तुले हुए हैं

Virat- Anushka

Virat- Anushka

मुंबई। यह साल शुरू होते ही अपने साथ ले आया सेलिब्रिटीज के ब्रेकअप या तलाक की खबरों का सिलसिला जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में बॉलीवुड की लविंग कपल रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच ब्रेकअप की खबरें आईं थी वहीं फरहान अख्तर और अधुना के भी अलग होने के चर्चे खुब रहे। अब इस कड़ी में नया नाम जुड़ गया है क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलिवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का। यह रिश्ता अभी अंगड़ाइयां लेना शुरू ही किया था कि इसपर किसी की नजर लग गई और 2 साल का दोनों का रिश्ता अब खत्म होने के कगार पर है या यूं कहे कि खत्म हो चुका है।

सूत्रों की माने तो अनुष्का जहां इस ब्रेकअप को लेकर चुप है वहीं विराट इसका तमाशा बनाने पर तुले हुए हैं। कईयों का कहना था कि विराट दोबारा अपनी लाइफ में अनुष्का को लाना चाहते हैं लेकिन ये सरासर गलत है। विराट अपनी सिंगल लाइप को काफी एन्जॉय करते हुए देखे गए हैं। शनिवार को एक बॉलिवुड पार्टी के दौरान विराट डांस फ्लोर पर मौजूद थे और जमकर मस्ती कर रहे थे। विराट को यह भी कहते हिए सुना गया कि मैं सिंगल हूं, चलो डांस करते हैं। पार्टी में मौजूद उनके दोस्तों ने बताया कि विराट अपने पुराने अंदाज में वापस आ गए हैं और बहुत खुश भी हैं।

विराट के करीबियों का कहना हैं कि अनुष्का विराट पर काफी नियंथ्रण करने की कोशिश करती थी जिससे विराट बहुत परेशान और अकेला महसूस करते थे। अब वो काफी फ्री महसूस कर रहे हैं।

विराट ने अनुष्का के साथ समय बिताने के लिए इंडिया-श्रीलंका सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था, विराट यह जानकर हैरान हो गए कि अनुष्का सुल्तान फिल्म के काम में व्यस्त है और इसके अलावा अनुष्का के पास अपने होम प्रोडक्शन की फिल्मे भी हैं। दरअसल, विराट 14 फरवरी तक छुट्टी पर हैं और वह चाहते थे कि इस समय के दौरान अनुष्का के साथ समय बिताएं और वेलेंटाइंस डे साथ में सेलिब्रेट करें, लेकिन ऐन वक्त पर अनुष्का अपने काम से जुड़ कर विराट के सारे प्लान को पेल कर दिया।

वैसे इनके बीच केमिस्ट्री चाहे कुछ हो, लेकिन इतना तो तय है कि दोनो को इस रिश्ते से अलग-अलग उम्मीदे थी। खबरों की माने तो नए साल की पूर्व संध्या पर विराट ने अनुष्का को शादी का प्रपोजल दिया था, जिसे अनुष्का ने यह कर टाल दिया कि दोनों अभी यंग है। फिलहाल करियर पर फोकस करते हैं आगे बहुत समय है।

इनके ब्रेकअप की खबरों का बाजार तब गर्म हुआ जब फैंस ने सवाल उठाए कि विराट, अनुष्का को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे, कही कोई गड़बड़ तो नहीं। इसके बाद विराट ने इंस्टाग्राम पर ब्रेकअप सेल्फी अपलोड कर दी थी। हालांकि थोड़ी ही देर में इसे डिलीट भी कर दिया गया था, लेकिन तब तक यह लोगों की नजर में आ गया। इसके बाद इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया कि विराट और अनुष्का एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। आपको बता दें कि अब दोनों इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो