scriptफिर टूटेगा बिपाशा का दिल, करण की मां ने बेटे के सामने रखी शर्त! | Karan's mother did not like Bipasha basu | Patrika News

फिर टूटेगा बिपाशा का दिल, करण की मां ने बेटे के सामने रखी शर्त!

Published: Mar 17, 2016 07:20:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

सबसे बड़ा सवाल- क्या करेंगे करण… मां को चुनेंगे या बिपाशा को…

bipasha basu

bipasha basu

मुंबई। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने रिश्ते को लेकर बेहद खुश हैं। शादी करना चाहते हैं, लेकिन कोई है, जो नहीं चाहता कि यह शादी हो। जी हां, यह कोई ओर नहीं, खुद करण की मां हैं। सूत्रों की मानें, तो उन्होंने करण से साफ-साफ कह दिया है कि वो इस रिश्ते के खिलाफ हैं। चूंकि सवाल यह उठता है कि करण की मां को अचानक क्या हो गया, जबकि उन्हें अपने बेटे और बिपाशा के रिश्ते के बारे में तो शुरू से ही पता था।

दरअसल, करण की मां अब तक इन दोनों के रिश्ते को एक अच्छे दोस्तकी तरह समझती थीं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि करण और बिपाशा शादी की योजा बना रहे हैं, तो बिपाशा को अपनी बहू बनाने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने करण के सामने शर्त भी रख दी है कि यदि वह बिपाशा से शादी करता है, तो उनका करण से कोई रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। 

बताया जाता है कि बिपाशा को करण की मां अपनी बहू इसलिए नहीं बनाना चाहतीं, क्योंकि उन्हें बिपाशा की पिछली जिंदगी को लेकर कुछ समस्‍या है। दरअसल करण से पहले बिपाशा की जिंदगी में कई लोग आए, लेकिन बिपाशा किसी के साथ गृहस्थी के बंधन में नहीं बांध पाईं। लंबे रोमांस के बाद उनके प्रेमियों ने उन्हें नकार दिया। डीनो मारियो, जॉन अब्राहम सहित कई बिपाशा की लाइफ में आए। पहले यह भी खबर सामने आई थी कि बिपाशा की मां ने करण और जेनिफर के तलाक के मामले से दूर रहने को कहा था। अब करण की मां इन दोनों के इस रिश्ते से सहमत नहीं हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो