scriptतो क्या अब भी शाहिद कपूर का सामना नहीं कर सकतीं करीना ? | Kareena Kapoor to give a miss to promotion of Bajrangi Bhaijan on JDJ-8 | Patrika News

तो क्या अब भी शाहिद कपूर का सामना नहीं कर सकतीं करीना ?

Published: Jul 04, 2015 10:49:00 am

शाहिद
कपूर 7 जुलाई को दिल्ली की मीरा से शादी के बंधन में बंधने जा रहे
हैं

Shahid Kapoor

Shahid Kapoor

मुंबई। लगता है आज भी शाहिद कपूर के सामने जाने से कतराती हैं करीना कपूर खान। ऎसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि करीना ने अपनी आने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान का प्रमोशन सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 8 पर करने से मना कर दिया है। आपको बता दें कि इस सीजन में जज की कुर्सी पर बेबो के एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर हैं। तो क्या यही वजह है कि करीना ने इस शो पर आने से मना कर दिया।

सूत्रों की मानें तो करीना पहले ही अपनी डेट्स अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए दे चुकी हैं। वे अब तक लंदन में छुट्टी मना रही थीं और अभी ही मुंबई पहुंची हैं, लेकिन अब बेबो आपनी अगली फिल्म की शूटिं ग शुरू करने जा रही हैं, जिसके चलते झलक पर झलक दिखाना उनके लिए नामुमकिन होगा। गौरतलब है कि शाहिद कपूर 7 जुलाई को दिल्ली की मीरा से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो