scriptससुर के शोक संदेश से करिश्मा कपूर का नाम हटाया | karishma's name missing from obituary of ex father in law | Patrika News

ससुर के शोक संदेश से करिश्मा कपूर का नाम हटाया

Published: Jul 05, 2015 12:43:00 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के पिता डॉ.
सुरिंदर कपूर का निधन 30 जून को हो गया…

karishma kapoor

karishma kapoor

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के पिता डॉ. सुरिंदर कपूर का निधन 30 जून को हो गया। निधन के बाद उनके शोक संदेश में सभी परिवार वालों के नाम शामिल किए गए, लेकिन खबर है कि उस शोक संदेश में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का नाम कहीं शामिल नहीं था।

गौरतलब है कि एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेस मैन संजय कपूर संग शादी की थी, लेकिन आपसी मदभेद के कारण दोनों का रिलेशन कामयाब नहीं हो पाता। जिसके बाद साल 2014 में दोनों कानूनी रूप से तलाक लेकर अलग हो गए। तलाक के बाद दोनों की बेटी समायरा और बेटा कियान मां करिश्मा के साथ रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो