scriptलंबी बीमारी के चलते कश्मीरी गायिका राज बेगम का निधन | Kashmiri singer Raj Begum passes away | Patrika News

लंबी बीमारी के चलते कश्मीरी गायिका राज बेगम का निधन

Published: Oct 26, 2016 05:44:00 pm

सात दशकों तक लाखों को अपनी आवाज का दीवाना बना चुकीं मशहूर कश्मीरी गायिका राज बेगम का यहां बुधवार को निधन हो गया

Raj begum

Raj begum

श्रीनगर। सात दशकों तक लाखों को अपनी आवाज का दीवाना बना चुकीं मशहूर कश्मीरी गायिका राज बेगम का यहां बुधवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। गायिका के एक रिश्तेदार ने कहा कि कश्मीर की कोकिला कही जाने वाली बेगम ने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली।

वह कश्मीर में एक सर्वाधिक जानी-मानी गायिका थीं। श्रीनगर में रेडियो कश्मीर के लिए उन्होंने हजारों गीत गाए, साथ ही देश-विदेश में कई लाइव प्रस्तुतियां भी दी। उल्लेखनीय है कि 1927 को जन्मी गायिका को प्यार से ‘कश्मीर की आशा भोंसले’ भी कहा जाता था। उन दिनों महिलाओं के लिए गायकी वर्जित मानी जाती थी।

राज बेगम को 2002 में पद्मश्री से नवाजा गया था और 2013 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला था। बेगम की मौत पर व्यापक रूप से शोकसंवेदनाएं व्यक्त की गई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो