टीम इंडिया के टी-20 कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी बोयोपिक फिल्म के निर्माण के लिए फिल्म निर्माताओं से 60 करोड़ की मांग की थी लेकिन उन्हें 20 करोड़ रुपए दिए गए
नई दिल्ली। टीम इंडिया के टी-20 और वनडे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिलीज से पहले ये फिल्म काफी चर्चा बटोर रही हैं। लेकिन क्या आप ये जानते है धोनी ने अपनी इस बोयापिक फिल्म के लिए निर्माताओं से कितना पैसा नहीं लिया हैं, नहीं ना?
लेकिन अब इस बात से पर्दा उठ गया है। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के टी-20 कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी बोयोपिक फिल्म के निर्माण के लिए फिल्म निर्माताओं से 60 करोड़ की मांग की थी लेकिन उन्हें 20 करोड़ रुपए दिए गए। इसके बाद धोनी ने फिल्म निर्माण के लिए हामी भरी।
कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि धोनी ने फिल्म निर्माताओं से 80 करोड़ रुपए की मांग की लेकिन काफी चर्चा के बाद भारतीय कप्तान को 20 करोड़ रुपए दिए गए जिसके बाद उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू करने की अनुमति दी।
धोनी के जीवन पर आधारित ये फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया है।