script…तो इसलिए अर्जुन कपूर को 10 घंटे के लिए इंडिया आना पड़ता था | Know why Arjun Kapoor had to come india for 10 hours during shooting of half girlfriend | Patrika News

…तो इसलिए अर्जुन कपूर को 10 घंटे के लिए इंडिया आना पड़ता था

Published: Oct 04, 2016 11:28:00 am

अर्जुन कपूर फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की विदेश में शूटिंग छोड़कर सिर्फ 10 घंटे के लिए इंडिया आते थे

arjun kapoor1

arjun kapoor1

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की विदेश में शूटिंग छोड़कर सिर्फ 10 घंटे के लिए इंडिया आते थे। इस दौरान वह यहां किसी से मिलने के लिए नहीं वरन अपने हेयर ट्रीटमेंट के लिए आते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन को फिल्म के लिए खास तरह का हेयर स्टाइल बनवाना था और वो अपने बालों को लेकर बहुत केयरिंग हैं। इसी के चलते वो हेयर स्टाइल बनवाने के लिए 10 घंटे के इंडिया टूर पर आए थे।

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रैंड’ अगले साल 19 मई को रिलीज होगी। फिल्ममेकर मोहित सूरी की इस फिल्म का सह निर्माण चेतन भगत कर रहे हैं, इसी नाम के उनके उपन्यास पर यह फिल्म बनाई जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब अर्जुन उपन्यास पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इससे पहले भी वह ‘2 स्टेट्स’ में काम कर चुके हैं। यह फिल्म भी चेतन भगत के ‘2 स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माय मैरिज’ उपन्यास पर आधारित थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो