scriptLakme Fashion: रैम्प पर उतरीं करीना, वॉक करते हुए भर आईं आंखें, See Pics | Lakme Fashion: Kareena Got Emotional while walking on Ramp, See Pics | Patrika News

Lakme Fashion: रैम्प पर उतरीं करीना, वॉक करते हुए भर आईं आंखें, See Pics

Published: Aug 29, 2016 12:59:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में बेबी बम्प के साथ रैम्प वॉक् करती नजर आईं करीना…

kareena

kareena

मुंबई। एक ओर जहां महिलाएं प्रेग्रेंट होने के बाद रिलैक्स के मूड में आ जाती हैं, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान न सिर्फ फिल्म में अभिनय कर रही हैं, बल्कि रैम्प वॉक करती भी नजर आईं। हम आपको बता दें कि करीना ने हाल ही कहा था कि उनकी प्रेग्रेंसी उनके काम में बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि वो अपने गर्भावस्था को छुपाएंगी भी नहीं और इसे उन्होंने लैक्मे फैशन 2016 के ग्रैंड पिनाले में कर दिखाया। 


इस मौके पर करीना ने भारी कढ़ाई वाला हरे रंग का लहंगा और कुर्ती स्टाइल की चोली पहनी थी। इस दौरान उन्होंने अपने सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था। अपने इस लुक में वह राजसी दुल्हन लग रही थीं। उनके इस शाही अंदाज में खूबसूरत मांगटीका चार चांद लगा रहा था।



गौरतलब है कि करीना वॉक करते हुए भावुक हो उठीं। उनकी आंखें भर आईं। उन्होने भावुक होते हुए कहा कि यह वॉक उनके लिए यादगार रहेगी, क्योंकि पहली बार उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के साथ रैम्प पर वॉक किया है। करीना ने मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची के हालिया संग्रह का परिधान पहनकर रैम्प पर वॉक की। इसके साथ ही ‘लैक्मे फैशन वीक’ के ‘विंटर फेस्टिव 2016’ का समापन हो गया।


करीना ने आगे कहा, यह कोई एक नहीं है, हम दो हैं। यह बेहद खास लम्हा है। मैंने पहले कभी सब्यसाची के लिए रैम्प वॉक नहीं किया है। हम एकसाथ फिल्म नहीं कर सके। लेकिन यह लम्हा बेहद खास है। करीना ने शो के बाद कहा, यह इतिहास में दर्ज रहेगा। मैं इस समय वाकई बेहद भावुक हूं। यह चाहती हूं कि इस क्षण का आनंद हर कोई उठाए। मैं कहना चाहूंगी कि सब्यसाची एक डिजाइनर नहीं, बल्कि कलाकार हैं। वह चित्र बनाते हैं। मैं इस कलाकार के परिधान पहनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो