script

अर्जुन के साथ लिंकअप की अफवाहें मुझे परेशान नहीं करती हैं : अथिया शेट्टी

Published: Jul 09, 2017 12:29:00 pm

सुनील शेट्टी ​की बेटी अथिया शेट्टी फिल्म मुबारकां में अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं…

Athiya Shetty , Arjun Kapoor

Athiya Shetty , Arjun Kapoor

मुंबई। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने अर्जुन कपूर से लिंकअप की अफवाहों से सिरे से इनकार किया है। अथिया ने कहा कि वह उनके साथ निर्भिक दिखती हैं। ‘अथिया ने कहा, मैं इन अफवाहों से निपटने के लिए कोई फिक्र नहीं करती हूं, मेरे लिए ये सबकुछ नया हैं। मैं इन रिपोटों को सुनकर जोर से हसंती हूं और मैं इसे गंभीरता से नहीं लेती। क्योंकि मैं अर्जुन को पहले से जानती हूं इसलिए मुझे इन अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, इस​ तरह की लिंकअप की अफवाहें फिल्म इंडस्ट्री का एक भाग हो सकती हैं।’

Arjun-Kapoor-and-Athiya-1499583464.jpg” border=”0″>

जब अथिया शेट्टी से इन अफवाहों को लेकर उनके घरवालों के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, एक टेबल पर डिनर के दौरान बातचीत करना कोई बुरी बात नहीं होती। ये एक फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है।



बता दें कि अथिया शेट्टी फिल्म मुबारकां में अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगी। इससे पहले अथिया शेट्टी ने अपना डेब्यू फिल्म ‘हीरो’ से सूरज पंचोली के अपोजित किया था। दुर्भाग्य से उनकी पहली फिल्म बॉक्स आॅफिस कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

अथिया शेट्टी ने फिल्म ‘हीरो’ के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि’ वह हमारी पहली फिल्म थी। हम नहीं जानते थें कि हमें क्या करना हैं। कहीं ना कहीं इस फिल्म से अपना आत्मविश्वास खो चुकी थी, क्योंकि हमारी फिल्म लोगों की उपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाई थी। लेकिन मैंने पहचान लिया है कि मैं कौन हूं। अब मैं अपना खोया हुआ संतुलन वापिस पाने के लिए काम कर रही हूं।’

अथिया अपनी दूसरी फिल्म ‘मुबारकां’ को लेकर बहुत ही उत्साहित है। इस फिल्म में अथिया और अर्जुन के साथ अनिल कपूर, इलियाना डीक्रूज और नेहा शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। निर्देश अनीस बजमी की फिल्म ‘मुबारकां’ इसी साल 28 को रिलीज होने जा रही है।