scriptदौलत जुटाने की रफ़्तार में भारत 5 वें पायदान पर, अमेरिका-इंग्लैण्ड जैसे देशों को छोड़ा पीछे | india ahead from america japan england germany brazil in wealth indrease over 15 years, whopping increase of 211%: report | Patrika News

दौलत जुटाने की रफ़्तार में भारत 5 वें पायदान पर, अमेरिका-इंग्लैण्ड जैसे देशों को छोड़ा पीछे

Published: Oct 29, 2015 01:22:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

दुनिया के सबसे धनी देशों की फहरिस्त में भारत की स्थिति सुधार की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। एक ताज़ा रिपोर्ट में सामने आया है कि पिछले 15 सालों में भारत की दौलत में 211 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।  

Rupees vs Dollar

Rupees vs Dollar

दुनिया के सबसे धनी देशों की फहरिस्त में भारत की स्थिति सुधार की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। एक ताज़ा रिपोर्ट में सामने आया है कि पिछले 15 सालों में भारत की दौलत में 211 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

चौंकाने वाली बात ये है कि जिस गति से भारत ने धन जुटाने में कामयाबी हासिल की है उसने अमेरिका जैसे देश तक को पीछे छोड़। भारत में जहां धन बढ़ने का आंकड़ा 211 फीसदी मानी गई है वहीं अमेरिका की ये गति महज़ 41 फ़ीसदी है। दोनों देशों की तुलना करें तो भारत की ग्रोथ रेट अमेरिका से करीब 5 गुना ज़्यादा है। 

अमेरिका ही नहीं भारत ने इस श्रेणी में इंग्लैंड, जापान, फ्रांस, जर्मनी और ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है। इन सभी देशों से भारत की ग्रोथ रेट कई गुना ज़्यादा है।

Rupees

दरअसल, ये आंकड़े न्यू वर्ल्ड वेल्थ की ओर से जारी एक ताज़ा रिपोर्ट में सामने आये हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ चार देश ही ऐसे हैं जिनकी दौलत में भारत से अधिक बढोत्तरी हुई है। इन चार देशों में इंडोनेशिया, चीन, रूस और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। भारत पांचवें नंबर पर है।

वहीं दौलत जुटाने में सबसे धीमी गति की सूची में जापान सबसे ऊपर है जिसकी दौलत सिर्फ 39 प्रतिशत की गति से बढ़ी है। अमेरिका की दौलत में 41 प्रतिशत और इंग्लैंड की दौलत में 58 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

rupees

भारत में 2000 में जो प्रतिव्यक्ति आय 900 डॉलर थी वो 2015 में बढ़कर 2,800 डॉलर हो गई है। इस समय भारत दुनिया का दसवां सबसे अमीर देश बन गया है। आइए देखते हैं किस देश की दौलत बढ़ी है कितनी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो