scriptडांस शो “झलक दिखला जा रिलोडेड” में अब मलाईका जलवा | Malaika Arora Khan to replace Karan Johar in Jhalak Dikhlaja dance show | Patrika News

डांस शो “झलक दिखला जा रिलोडेड” में अब मलाईका जलवा

Published: Aug 29, 2015 02:23:00 pm

वॉलीवुड डासिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा खान अब सेलीब्रिटी डांस शो झलक दिखला जा रिलोडेड में मशहूर निर्माता

malaika arora khan

malaika arora khan

मुंबई। वॉलीवुड डासिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा खान अब सेलीब्रिटी डांस शो झलक दिखला जा रिलोडेड में मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर कि जगह जज की भूमिका निभाने जा रही है। शो में शाहिद कपूर, गणेश हेगड़े और लॉरेन गॉटलिब के साथ चौथी जज होंगी। करण जौहर फिल्मों में व्यस्त होने के कारण शो से अलग हुए हैं।


मलाइका अरोड़ा ने अपने एक बयान में कहा है कि,”मैं करण की जगह लेने और शाहिद एवं दूसरे जजों के साथ शानदार नृत्य प्रदशनों का आंनद उठाने के लिए बहुत उत्साहित हूं”।


होंठ रसीले, मुन्नी बदनाम हुई और छैंया छैँया जैसे लोकप्रिय डांस नंबर करने वाली मलाइका पहले भी कई रियलिटी डांस शो के जजों में शामिल रही है। हाल ही के दिनों में कलर्स चैनल के प्रोग्राम इंडियाज गॉट टैलेंट में जज की भूमिका में दिखीं थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो