script महिलाओं के बीच लॉन्च होगा मोस्ट वांटेड मुंडा सॉन्ग | Most Wanted Munda... Song Will be launched among women | Patrika News

 महिलाओं के बीच लॉन्च होगा मोस्ट वांटेड मुंडा सॉन्ग

Published: Mar 07, 2016 03:54:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

महिला दिवस के मौके पर एक खास अंदाज में लॉन्च होगा बॉलीवुड का मोस्ट वांटेड मुंडा…

ki and ka

ki and ka

मुंबई। आर. बाल्की के निर्देशन में बनकर रिलीज को तैयार करीना कपूर और अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म की एंड का का एक गाना 8 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास अवसर पर लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस मौके पर सिर्फ महिलाओं को आमंत्रित किया गया है यानी मोस्ट वांटेड मुंडा की लॉन्चिंग के दौरान चारो ओर सिर्फ और सिर्फ महिलाएं नजर आएंगी

फिल्म की क्रिएटिव टीम ने विचार विमर्श करके यह निणय लिया है कि यह गाना यदि महिला दिवस पर लॉन्च किया जाएगा, तो सिर्फ लड़कियों और महिलाओं की मौजूदगी इसे एक नया रूप देंगी। वैसे फिल्म के दो गाने हाई हील… और जी हुजूरी… पहले से ही हिट हैं। अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान स्टारर इस फिल्म को आरण् बाल्की ने डायरेक्ट किया है और फिल्म 1 अप्रैल 2016 को रिलीज होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो