scriptमां बनने के बाद महिलाओं पर होता है दबाव: किंबर्ली व्याट | Mothers under too much of pressure: Kimberly Wyatt | Patrika News
बॉलीवुड

मां बनने के बाद महिलाओं पर होता है दबाव: किंबर्ली व्याट

अमेरिकी गायिका किंबर्ली व्याट को लगता है कि मां बनने बाद महिलाओं पर वजन कम करने का बहुत दबाव होता है

May 23, 2015 / 03:11 pm

सुधा वर्मा

kimberly wyatt

kimberly wyatt

लंदन। अमेरिकी गायिका किंबर्ली व्याट को लगता है कि मां बनने बाद महिलाओं पर वजन कम करने का बहुत दबाव होता है। आपको बता दें किंबर्ली दिसंबर 2014 में बेटी विलो की मां बनी थीं।

उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया, “”आपको व्यायाम करना होता है और आपका शरीर इसके लिए कब तैयार है, यह आपको अपने आप ही पता चलेगा।””

एक अंग्रेजी वेबसाइट को उन्होंने बताया, “”मुझे प्रसव के दौरान ऑपेरशन करवाना पड़ा, जिसका मतलब था कि प्रसव के दौरान मेरे पेट की मांसपेशियां काटी गई। विलो के जन्म के बाद शरीर को तुरंत सही आ कार में नहीं लाया जा सकता था, क्योंकि मैं छह सप्ताह तक व्यायाम नहीं कर सकती थी। जब मेरे चिकित्सक ने कहा कि सब ठीक है, तब मैंने हल्का व्यायाम करना शुरू किया था।””

Home / Entertainment / Bollywood / मां बनने के बाद महिलाओं पर होता है दबाव: किंबर्ली व्याट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो