पहले प्रियंका की हमशक्ल से उनकी मां दंग थीं, अब शाहरुख के हमशक्ल से उनका परिवार दंग है…आप भी दंग रह जाएंगे…
pummy aunty
मुंबई। उस शख्स का नाम सुमेर एस. पसरीचा है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव…। सुमेर ऑनलाइन ‘पम्मी आंटी’ के नाम से फेमस हैं। सुमेर अब तक अपने वीडियो की वजह से वायरल होते रहे हैं , लेकिन पहली बार उनके चाहने वालों ने उनकी शाहरुख से मिलती-जुलती सूरत को वायरल किया है। जी हां, ये शख्स हू-ब-हू शाहरुख खान से मिलता-जुलता है। अभी हाल ही कनाडा के वैंकूवर में रहने वाली फिटनेस व्लॉगर (वीडियो ब्लॉगर) नवप्रीत बांगा की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें वो बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा जैसी नजर आ रही थीं। नवप्रीत की तस्वीरें देखकर खुद प्रियंका की मां दंग रह गईं। अब शाहरुख खान और उनका परिवार दंग है।
नवप्रीत बांगा की तस्वीरें….बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा जैसी
गौरतलब है कि इससे पहले सुमेर ‘ब्रैक्जिट’ को लेकर ‘पम्मी आंटी’ के मजेदार वीडियो की वजह से इेंटरनेट में छाए हुए थे, लेकिन अब सुमेर एस. पसरीचा अपनी तस्वीरों में शाहरुख खान जैसा दिखने के लिए वायरल हो रहे हैं, और सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब सुमेर पसरीचा के ‘पम्मी आंटी’ वीडियो वायरल हो रहे थे, तभी सोशल मीडिया का ध्यान इस ओर भी गया कि उनका चेहरा 50-वर्षीय सुपरस्टार से बहुत ज्यादा मिलता-जुलता है। इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने वाले सुमेर पसरीचा के एकाउंट में उनकी ऐसी ढेरों तस्वीरें हैं, जिन्हें कोई भी आसानी से शाहरुख खान की तस्वीरें समझने की भूल कर सकता है। आपको यकीन न हो रहा हो, तो खुद उनकी तस्वीरें देखे लें…