scriptबॉक्स ऑफिस पर धोनी ने लगाया दोहरा शतक, फिल्म ने छूआ 200 Cr का आंकड़ा | MS Dhoni: The Untold Story touches Rs 200 crore-mark at box office | Patrika News

बॉक्स ऑफिस पर धोनी ने लगाया दोहरा शतक, फिल्म ने छूआ 200 Cr का आंकड़ा

Published: Oct 16, 2016 12:32:00 am

फिल्म के निर्माता फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने बताया कि धोनी की फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 204 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

Dhoni biopic

Dhoni biopic

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कैप्टन कूल धोनी ने आजकल मीडिया में सुर्खियों में बने हुए है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि धोनी किसी क्रिकेट मैच को लेकर नहीं बल्कि अपनी बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की वजह से चर्चा में है। धोनी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। धोनी की फिल्म ने कमाई के वाले एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है।

उनकी बायोपिक ने अब तक वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। इस बात की जानकारी शनिवार को फिल्म के निर्माता फॉक्स स्टार स्टूडियो ने साझा की। इस रिकॉर्ड के साथ धोनी की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली इस साल की चौथी फिल्म बन गई है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने बताया कि धोनी की फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 204 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने भारत में 175.7 करोड़ और विदेशों में 29 करोड़ रुपए की कमाई की है।

वैसे इस साल कमाई के मामले में सलमान की खान की फिल्म ‘सुलतान’ रही है। सुल्तान ने वर्ल्ड वाइड 567 (भारत में 417 करोड़ और विदेश में 150 करोड़) करोड़ की कमाई की है। उनके बाद दूसरे और तीसरे नाम खिलाड़ी कुमार अक्षय रहे है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ ने 219 करोड़ (भारत में 178 करोड़ और विदेश में 41 करोड़) और रुस्तम ने 215 (भारत में 177 करोड़ और विदेश में 38 करोड़) करोड़ रुपए की कमाई की है।

कप्तान धोनी के फिल्म अपने रिलीज के तीसरे सप्ताह में कमाई कर रही है। धोनी की फिल्म अब तक सबसे सफल बायोपिक फिल्म बन गई है। धोनी से पहले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरद्दीन की फिल्म ‘अजहर’ रिलीज हुई थी लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को देखने में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। धोनी की बायोपिक में उनका रोल अभिनेता सुशांत सिंह ने निभाया है। सुशांत के अलावा दिशा पाटनी, किआरा आडवाणी, भूमिका चावला और अनुपम खेर मुख्य भ्भूमिका में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो