script

Box Office : मुन्ना माइकल ने लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की तुलना में किया है अच्छा प्रदर्शन

Published: Jul 25, 2017 11:04:00 am

बॉक्स ऑफिस : मुन्ना माइकल ने लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है…

Munna Micheal

Munna Micheal

मुंबई। टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने पहले दिन एक अच्छी कमाई की टाइगर श्रॉफ की फिल्म मुन्ना माइकल जिसमें उनके साथ नवोदित अभिनेत्री निधि अग्रवाल हैं और फिल्म को साबिर खान ने निर्देशित किया है। इस फिल्म ने पहले दिन औसत दर्शक संख्या के साथ शुरुआत की और पहले दिन 6.63 करोड़ रुपए की कमाई की।

हालांकि ये आंकड़े ठीक हैं लेकिन टाइगर और साबिर की इससे पहले की फिल्म ‘बागी’ ने 11 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ शुरुआत की थी। यह फिल्म तीन हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई है, साथ ही प्रमोशन के पैमाने को देखते हुए इस फिल्म से ज्यादा की उम्मीद थी। बता दें कि मुन्ना माइकल ने अपनी रिलीज के पहले वीकेंड में 20 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर लिया है लेकिन सुस्त रफ़्तार के कारण ये फिल्म टाइगर की पिछली फिल्मों से कमजोर निकली है।

साबिर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म मुन्ना माइकल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन यानि रविवार को करीब 8 करोड़ 70 लाख रूपए का कलेक्शन किया। फिल्म का पहले वीकेंड का कलेक्शन अब 21 करोड़ 67 लाख रुपए हो गया है। मुन्ना माइकल ने 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो कर पहले दिन छह करोड़ 65 लाख ही बटोर पाई। साबिर खान और टाइगर श्रॉफ के कॉम्बिनेशन वाली फिल्म हीरोपंती ने अपने पहले वीकेंड में 21 करोड़ 33 लाख रुपए की कमाई की थी। यानि उस हिसाब से मुन्ना माइकल जैसे तैसे हिरोपंती को पार कर पाई है लेकिन टाइगर की बागी के मुकाबले हाल बुरा ही रहा है। बागी को पहले वीकेंड में 38 करोड़ 58 लाख का अच्छा कलेक्शन मिला था।

उधर, एकता कपूर और प्रकाश झा जैसे बड़े नामों से जुड़ी अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का ने रविवार को कलेक्शन की पेस मेंटेन रखी और दो करोड़ 41 लाख रुपए और जोड़ लिए। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस से कलेक्शन अब 5 करोड़ 80 लाख रुपए हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ 22 लाख और दूसरे दिन 2 दो करोड़ 17 लाख रुपए का कलेक्शन किया।

ट्रेंडिंग वीडियो