scriptहमर तक बेच दी थी आदेश ने, 12-12 लाख के लगते थे इंजेक्शन | Music director Aadesh shrivastav died in kokilaben hospital | Patrika News

हमर तक बेच दी थी आदेश ने, 12-12 लाख के लगते थे इंजेक्शन

Published: Sep 05, 2015 03:13:00 pm

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव लंबे समय से कैंसर से पी़ड़ित थे, इलाज के लिए उनके पास पैसे भी नही बचे थे

Aadesh Shrivastava3

Aadesh Shrivastava3

मुंबई। लंबे समय तक कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से जूझने के बाद म्यूजिक डायरेक्टर शुक्रवार रात 12.30 बजे मुंबई में जिंदगी की जंग हार गए। वह पिछले 40 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को ही उनका 51वां जन्मदिन था। उनका इलाज कोकीलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा था।



इलाज के वक्त उनकी हालत में सुधार हो रहा था जिससे डॉक्टरों को उम्मीद जगी थी वह इस बीमारी से बाहर आ जाएंगे। उनका कैंसर तीसरी बार उभरा था। आदेश जब अस्तपताल में भर्ती थे, तब एश्वर्य राय बच्चन, बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान, निर्माता रमेश तौरानी, शेखर कपूर, पूनम ढिल्लों, सुचित्रा कृष्णामूर्ति, अनू मलिक, जसपिंदर नरूला और अभीजीत उनका हालचाल पूछने आए थे।



आदेश श्रीवास्तव के कैंसर का पता पांच साल पहले चला था। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि 2010 में जब कैंसर के बारे में पहली बार पता चला था, तब उन्होंने अपना लाइफस्टाइल बदल लिया था। उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया था और योग करने लग गए थे।




इलाज के भारी भरकम बिलों के चलते उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा। पटरी पर जिंदगी को लाने के लिए उन्हे अपनी करोड़ों रूपए की हमर गाड़ी तक बेचनी पड़ गई थी। यही नहीं, मौत से पहले उन्हें जो एक विशेष इंजेक्शन लगाया जा रहा था, उस प्रत्येक इंजेक्शन की कीमत 12 लाख रूपए थी।

ओशिवारा श्मशान में अंतिम संस्कार

बॉलीवुड के संगीतकार और गायक रहे आदेश श्रीवास्तव का निधन हो गया। वह कैंसर से पीडित थे। पिछले करीब डेढ़ माह से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने शुक्रवार रात 12.30 बजे अंतिम सांस ली। शनिवार को ओशिवारा श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह शुक्रवार को ही 5 साल के हुए थे।

उनके साले और संगीतकार ललित पंडित ने बताया, आदेश का शुक्रवार रात 12.30 बजे निधन हो गया। उनका ओशिवारा श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। आदेश ने “चलते चलते”, “बाबुल”, “बागबान”, “कभी खुशी कभी गम” और “राजनीति” जैसी कई फिल्मोें में संगीत दिया।

वह तीसरी बार कैंसर से पीडित हो गए थे। इससे पहले 2010 में भी उन्हें कैंसर हो गया था। उन्होंने अभिनेत्री और गायिका विजेता पंडित से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।



कौन हैं आदेश श्रीवास्तव
4 सितम्बर 1964 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में जन्में आदेश बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम कर रहे थे। 100 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दे चुके आदेश कई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू भी बिखेर चुके हैं। उनकी पत्नी जतिन-ललित की बहन विजेता पंडित हैं। उनके दो बच्चे हैं। आदेश ने 1994 में फिल्म आओ प्यार करें से अपने कॅरियर की शुरूआत की। उन्होंने अपना आखिरी म्यूजिक हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वेलकम बैक के लिए दिया।






 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो