script

#KARWA CHAUTH: रुक्मिणी के लिए नील नितिन ने रखा व्रत

Published: Oct 19, 2016 01:50:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

रुक्मिणी काफी पारंपरिक हैं…एक पारंपरिक समारोह में नील बतौर गिफ्ट देंगे कुंदन की चूडिय़ां…

neil nitin

neil nitin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने दशहरा के शुभ अवसर पर मुम्बई की रहने वाली रुक्मिणी सहाय से सगाई की थी अब नील नितिन मुकेश बुधवार को अपनी मंगेतर रुक्मिणी के साथ करवा चौथ का उपवास रखा है। नील ने कहा, रुक्मिणी काफी पारंपरिक हैं और जहां तक हो सके, मैं उनका साथ देना चाहता हूं।

ऐसी खबर है कि नील के दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर एक पारंपरिक समारोह होगा। वह उन्हें इस अवसर पर हाथ से बनीं कुंदन की चूडिय़ां तोहफे में देंगे। दिग्गज गायक मुकेश के पोते की सगाई मुंबई की रुक्मिणी से दशहरा के मौके पर हुई थी। इस समारोह में परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। दोनों 2017 में शादी के बंधन में बंधेंगे। 

बता दें कि रुक्मिणी एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हैं और नील के घरवालों ने ही उन्हें पसंद किया है। नील माता-पिता काफी समय से कोशिश कर रहे थे कि नील अब शादी करके सेटल हो जाएं। फिलहाल दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर खुश हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो