scriptशादी के 26 साल बाद ओम पुरी और नंदिता हुए एक दूसरे से अलग | Om Puri on separation from wife it was a clash of sensibilities | Patrika News

शादी के 26 साल बाद ओम पुरी और नंदिता हुए एक दूसरे से अलग

Published: Feb 11, 2016 12:40:00 am

शादी के 26 साल बाद बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी और उनकी पत्‍नी नंदिता ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है।

Om Puri- Nandita

Om Puri- Nandita

मुंबई। शादी के 26 साल बाद बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी और उनकी पत्‍नी नंदिता ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों यह निर्णय कोर्ट से तलाक लिए बिना लिया है। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे थे जिसके चलते दोनों आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग होने का निर्णय लिया है।

अभिनेता के वकील जे. नाम्बियार ने बताया कि ओमपुरी और नंदिता को अब एक-दूसरे को तलाक दिए बिना अलग-अलग रहना रहेंगे। हालांकि ओम पुरी तलाक लेना चाहते थे क्‍योंकि इस बारे में काफी बातें चलनी शुरू हो गई थीं। लेकिन बाद में उन्‍होंने मित्रतापूर्ण करार के तहत अलग होने का फैसला किया है।

अदालत ने इन्‍हें न्‍यायिक तौर पर अलग रहने की मंजूरी दे दी है। हालांकि कानूनी तौर पर वे विवाहित दंपती माने जाएंगे लेकिन वे अलग-अलग रहेंगे और एक-दूसरे के मामलों में दखल नहीं दे सकेंगे। इस दौरान ओम पुरी को अपने 18 वर्षीय पुत्र ईशान से आकर मिलने का अधिकार होगा।

गौरतलब है कि नंदिता ने कुछ समय पहले ओम पुरी के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन वे अब इस मामले में सकारात्‍मक रुख से सहमत हैं। उन्‍होंने कहा, ‘हमारे बीच कोई शर्त नहीं थी। सब कुछ शांति से तय हो गया। हम लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ सभी केस वापस ले लिए हैं।’

आत्‍मकथा ‘अनलाइकली हीरो: द स्‍टोरी ऑफ ओम पुरी’ के बाद ओम पुरी और उनकी पत्‍नी के बीच मतभेद बढ़ गए थे। इस पुस्‍तक को नंदिता ने लिखा है। ओम पुरी का मानना था कि नंदिता ने इस पुस्‍तक में उनके पुराने संबंधों को असम्‍मानजनक तरीके से उजागर किया है।











 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो