scriptभारत छोडऩा चहते थे ओम पुरी, लेकिन क्यों? वजह जानकर उड़ जाएंगे होश  | Om puri were want to leave India, but why...read here | Patrika News
बॉलीवुड

भारत छोडऩा चहते थे ओम पुरी, लेकिन क्यों? वजह जानकर उड़ जाएंगे होश 

मौत ने ओम पुरी को ऐसा धोखा दिया, जिसके चलते न सिर्फ उनकी बेटे से मिलने की इच्छा अधूरी रह गई, बल्कि वो योजना भी…

Jan 09, 2017 / 02:20 pm

dilip chaturvedi

om puri

om puri

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेता ओम पुरी का आकस्मिक मौत से हर कोई स्तब्ध है। जो लोग उन्हें करीब से जानते थे, उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि अब ओम पुरी इस दुनिया में नहीं हैं। खास बात यह है कि उनकी मौत के बाद एक-एक करके कई खुलासे हो रहे हैं। सबसे बड़ा सस्पेंस उनकी मौत को लेकर बना हुआ है कि मौत हार्ट अटैक की वजह हुई या फिर कोई और कारण है। खैर, इस बात को छोड़ दें, तो ओम पुरी से जुड़ी एक नई बात सामने आ रही है। वह यह कि आुम पुरी भारत छोडऩा चाहते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस दिन ओम पुरी की मौत हुई, उसी दिन शाम को वो अपनी दूसरी पूर्व पत्नी नंदिता व बेटे से मिलने उनके घर गए थे, लेकिन ईशान से मुलाकात नहीं हो पाई थी। 

ompuri1

गौरतलब है कि ओम पुरी इधर कई फिल्मों में व्यस्त थे। उसी में से एक सलमान अभिनीत फिल्म ट्यूबलाइट भी थी। ओम पुरी के करीबी बताते हैं कि वो काम को लेकर बहुत जुनूनी थे। लोग बताते हैं कि 66 साल की उम्र में भी वो अपना सौ प्रतिशत देने के लिए सेट पर खूब मेहनत करते थे। कुछ लोग बताते हैं कि उनके दिमाग में रिटायरमेंट की बात उठने लगी थी। इसी के चलते उनके जेहन में कई तरह की प्लानिंग चल रही थीं। उन्हीं में से एक है भारत छोडऩे की बात। लेकिन वो भारत किसी परेशानी की वजह से नहीं, बल्कि बेटे ईशान के लिए छोडऩा चाहते थे। ओम पुरी के कुछ करीबी लोगों की मानें, तो ओम पुरी अपना बेस शिफ्ट करना चाहते थे। दरअसल, वो अपने बेटे ईशान का इलाज अमेरिका में करवाना चाहते थे, जिसके लिए वो वहां घर खरीदने के लिए लोगों से बातचीत भी कर रहे थे। हम आपको बता दें कि ओम पुरी एक ऐसे एक्टर थे, जिन्हें हॉलीवुड में भी काफी तवज्जो दी जाती रही है। वो कई हॉलीवुड फिल्में भी की थीं।

ओम पुरी के करीबी बताते हैं कि अपनी मौत से चंद घंटे पहले यानी शाम को वो ईशान से मिलने नंदिता पुरी के घर भी गए थे, लेकिन ईशान मिला नहीं और सुबह उनकी मौत की ख़बर आ गई। इसके अलावा कुछ लोग यह भी कहते हैं कि वो राजस्थान के झालावड़ कस्बे में शिफ्ट होना चाहते थे। वहां उन्होंने 2012 में एक दो मंजिला मकान भी खरीदा था और गृह प्रवेश भी कर लिया था। उनके दोस्त कहते हैं कि वो रिटायरमेंट के बाद यही रहने की प्लानिंग कर रहे थे। खैर, ओम पुरी ने जीवन में आगे की जो योजनाएं बना रखी थीं, वह सब उनके साथ हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो गईं। अब जो शेष है, तो वह सिर्फ और सिर्फ उनके फैंस के जेहन में उनके अभिनय की खूबसूरत यादें…जब-जब उनका जिक्र होगा…उनकी फिल्में दिखाई जाएंगी, तब-तब वो दर्शकों के सामने जिंदा होंगे।

Home / Entertainment / Bollywood / भारत छोडऩा चहते थे ओम पुरी, लेकिन क्यों? वजह जानकर उड़ जाएंगे होश 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो