scriptमुंबई में प्रत्युषा का अंतिम संस्कार, पोस्टमार्ट रिपोर्ट में मौत का हुआ खुलासा | Pratyusha Banerjee's post-mortem reveals 'suffocation' as cause of death. | Patrika News

मुंबई में प्रत्युषा का अंतिम संस्कार, पोस्टमार्ट रिपोर्ट में मौत का हुआ खुलासा

Published: Apr 02, 2016 07:10:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

पुलिस ने प्रत्युषा के प्रेमी राहुल राल सिंह और दोनों के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है…

pratyusha

pratyusha

मुंबई। अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की मौत पर अभी भी रहस्य बना हुआ है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्युषा की मौत दम घुटने से हुई है। उनके गले के दोनों साइड और आगे निशान भी पाए गए हैं। उधर पुलिस ने प्रेमी राहुल राल सिंह और दोनों के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस राहुल को छानबीन के लिए फ्लैट में ले गई थी। पुलिस की एक टीम सबूतों की खोज कर रही है, लेकिन किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं प्राप्त हुआ है। प्रत्युषा के माता-पिता ने अपना बयान दर्ज करा दिया है और उन्होंने प्रत्युषा के बॉयफ्रैंड राहुल राज पर किसी तरह के गंभीर आरोप नहीं लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, राहुल और प्रत्युषा के बीच नॉर्मल कपल जैसे ही झगड़े होते थे। दोनों कपल की तरह ही रहते थे। जांच होनी चाहिए और आत्महत्या की असली वजह सामने आनी चाहिए। जो भी गुनहगार है उसे कड़ी सजा मिले। प्रत्युषा का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके दोस्त मौजूद थे।

प्रत्युषा, राहुल और वो…
पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह और प्रत्यूषा लिव इन रिलेशनशिप में थे और जल्द ही शादी करने वाले थे। उन्होंने कहा कि वे दोनों काफी खुश थे और दो महीने पहले ही नए फ्लैट में शिफ्ट हुए थे, जबकि सिक्योरिटी इंचार्ज ने खुलासा किया है कि मामला राहुल की दूसरी गर्लफ्रेंड का है, जिससे प्रत्यूषा ने मारपीट भी की थी।

सिक्योरिटी इंचार्ज ने बताया कि राहुल और प्रत्यूषा के रिश्तों में कड़वाहट दूसरी गर्लफ्रेंड के कारण आई थी। उन्होंने कहा, मैंने कभी दोनों को झगड़ा करते नहीं देखा, लेकिन राहुल की दूसरी गर्लफ्रेंड के कारण दोनों के रिश्तों में अनबन शुरू हो गई थी। राहुल की गर्लफ्रेंड से प्रत्यूषा की मारपीट भी हुई थी।

शादी का लहंगा…
दोस्त और ड्रेस डिजाइनर रोहित वर्मा ने कहा कि प्रत्यूषा की शादी के लिए उसे लहंगा बनाने का ऑर्डर दिया था। खुदकुशी के एक दिन पहले भी प्रत्यूषा ने उनसे इस बारे में पूछा था। रोहित ने कहा कि लहंगा आधा बन चुका था।

प्रत्युषा के अकाउंट से बिना बताए राहुल ने निकाले पैसे...
पुलिस को प्रत्यूषा की लाश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने उसके घर से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में शामिल पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रत्यूषा और राहुल में शुक्रवार को कार्निवल मॉल के सामने कहासुनी हुई थी। प्रत्यूषा ने राहुल के अकाउंट से उसे बिना बताए कुछ रकम निकाले थे।

अस्पताल में प्रत्यूषा के शव लेते वक्त राहुल के सीसीटीवी में दर्ज हुए फुटेज को देखकर प्रत्यूषा के माता- पिता ने ऐतराज जताया। पोस्टमार्टम के वक्त सिद्धार्थ अस्पताल में मौजूद उन दोनों से पुलिस ने बयान लिया। उनके माता-पिता ने पुलिस को बांग्ला में बयान दिया और पुलिस ने उसे मराठी में दर्ज किया। वहीं प्रत्यूषा के दोस्तों से पुलिस की झड़प हो गई।

राहुल की दूसरी गलज़्फ्रेंड से प्रत्यूषा की लड़ाई…
प्रत्यूषा के घर की सोसायटी और उसके साथ लगे मॉल के सुरक्षा अधिकारी संदीप ने पुलिस को बताया कि एक महीने पहले प्रत्यूषा की एक लड़की के साथ काफी देर तक लड़ाई हुई थी। तब प्रत्यूषा ने पुलिस को भी बुलाया था। संदीप ने कहा कि वह लड़की राहुल की दूसरी गर्लफ्रेंड हो सकती है। उन्होंने कही कि प्रत्युषा और राहुल की लड़ाई के बारे में सीधे तो पता नहीं है, लेकिन वे दोनों एक साथ खुश नहीं थे। संदीप ने प्रत्यूषा के घर आने वाली एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस के बारे में भी बताया। उसने कहा कि उसे एक्ट्रेस का नाम नहीं पता।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो