scriptये क्या..प्रियंका, कंगना और श्रद्धा ने किया ‘नाइट आउट’! | priyanka chopda enjoy a girls night out | Patrika News

ये क्या..प्रियंका, कंगना और श्रद्धा ने किया ‘नाइट आउट’!

Published: May 07, 2015 10:36:00 am

62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म क्वीन के लिए कंगना को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म “मैरी कॉम” ने भी जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

priyanka chopra

priyanka chopra

मुंबई। बॉलीवुड में एक्टर्स के बीच दोस्ताना आपको आम तौर पर देखने को मिल जाएगा, लेकिन अगर अभिनेत्रियों के दोस्ती की बात हो तो तोड़ा अटपटा सा लगता है। क्योकि बॉलीवुड की हर एक्ट्रेस एक दूसरे की टांग ही खींचती रहती हैं।

हाल ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौट को पार्टी का मूड हुआ। हो भी क्यों नहीं दोनों ने हाल ही रास्ट्रीय पुरस्कार जो जीता हैं। आपको बता दें कि हाल ही हुए 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म क्वीन के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म “मैरी कॉम” ने भी राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया हैं।

तो इसी मौके पे दोनों एक्ट्रेस ने पूरी रात पार्टी की। वह साथ घूमीं, ऑनलाइन फोटो पोस्ट किए और खुब सारी मस्ती की। इस लेडी नाइट आउट में प्रियंका कंगना के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका भी शामिल थी। शेयर किए गए फोटो में प्रियंका ने नीचे केप्शन लिखा था “गल्र्स नाइट आउट”।

गौरतलब है कि 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म क्वीन के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म “मैरी कॉम” ने भी राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया। साथ ही प्रियंका जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म “दिल धड़कने दो” में नजर आने वाली हैं। वहीं कंगना की आने वाली फिल्म “तनु वेड्स मनु” सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही हैं।

Girls night out,.. #MaryKom n #Queen together..

A photo posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो