scriptआरटीडीसी यूनियन अध्यक्ष का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी | RTDC union president indefinite fast enters second day | Patrika News
जयपुर

आरटीडीसी यूनियन अध्यक्ष का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी

राजस्थान पर्यटन विकास निगम कर्मचारी यूनियन की ओर से कर्मचारियों को
दीपावली से पूर्व वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष तेज सिंह
राठौड़ का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।

जयपुरNov 10, 2015 / 08:08 pm

Aalok Sharma

राजस्थान पर्यटन विकास निगम कर्मचारी यूनियन की ओर से कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष तेज सिंह राठौड़ का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।



यूनियन के महामंत्री रामकिशोर पारीक और संयोजक हनुमान सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन की हठधर्मिता एवं तानाशाही रव्वैये के कारण पर्याप्त फंड होने के बावजूद भी निगम कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है।

rtdc logo

 यूनियन उपाध्यक्ष राम स्वरूप गुर्जर ने बताया कि यूनियन की ओर से 26 अक्टूबर को समय पर वेतन देने के लिए प्रशासन को नोटिस दे दिया गया था। इसके बावजूद भी प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली और वेतन का भुगतान नहीं किया। वेतन के बिना कर्मचारी काली दिपावली मनाने को मजबूर हो गए है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो