scriptमजाकिया और प्यारे बराक ओबामा से मिलकर अच्छा लगा- प्रियंका चोपड़ा | Priyanka Chopra: Barack Obama is funny, charming | Patrika News

मजाकिया और प्यारे बराक ओबामा से मिलकर अच्छा लगा- प्रियंका चोपड़ा

Published: May 01, 2016 07:17:00 pm

प्रियंका को व्हाइट हाउस में ओबामा दंपति के साथ कॉरेस्पोंडेंस भोज के लिए आमंत्रित किया गया था

priyanka chopra White House dinner

priyanka chopra White House dinner

वाशिंगटन। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा के साथ मुलाकात का उल्लेख करते हुए ओबामा को बहुत ही मजाकिया और प्यारा इंसान बताया। प्रियंका को व्हाइट हाउस में ओबामा दंपति के साथ कॉरेस्पोंडेंस भोज के लिए आमंत्रित किया गया था।

अमेरिकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ से वैश्विक पहचान हासिल कर चुकी प्रियंका (33) शनिवार रात को हुए इस भोज में काले रंग के डीप कट गाउन में बहुत ही दिलकश दिख रही थीं। प्रियंका ने ट्विटर पर ओबामा दंपति के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर में ओबामा काले रंग का सूट, सफेद कमीज और काली बॉ टाई में बहुत ही आकर्षक दिख रहे हैं, जबकि मिशेल बीज गाउन में अच्छी दिख रही हैं।

प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा कि बहुत ही मजाकिया और प्यारे बराक ओबामा और खूबसूरत मिशेल ओबामा से मिलकर अच्छा लगा। इस खूबसूरत शाम के लिए शुक्रिया। अमेरिकी बच्चियों की शिक्षा के कार्यक्रम से जुडऩे का इंतजार नहीं कर सकती। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंस भोज 2016 के आयोजन की मेजबानी हास्य कलाकार लैरी विल्मोर ने की। यह ओबामा के कार्यालय का आखिरी कॉरेस्पोंडेंस भोज है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो