scriptWorld Highest paid TV Actress 2016: कमाई के मामले में प्रियंका ने दीपिका को पछाड़ा | Priyanka Chopra first Indian star among world's highest paid TV actresses. | Patrika News
बॉलीवुड

World Highest paid TV Actress 2016: कमाई के मामले में प्रियंका ने दीपिका को पछाड़ा

छोटे पर्दे पर सर्वाधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची जारी…8वीं पोजिशन पर प्रियंका चोपड़ा…

Sep 15, 2016 / 04:13 pm

dilip chaturvedi

priyanka0

priyanka0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सात संमदर पार एक और उपलब्धि हासिल की ली है। जी हां, अमेरिकी सीरीज ‘क्वांटिको’ में अभिनय के बाद प्रियंका चोपड़ा Forbes की सूची में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय टीवी एक्‍ट्रेस बन गई हैं। Forbes की ओर से जारी दुनिया की सर्वाधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में प्रियंका आठवें पायदान पर हैं, जबकि सोफिया वरगेरा पिछले पांच सालों से पहली पोजिशन पर काबिज हैं।

हम आपको बता दें कि टैक्स एंड मैनेजमेंट फीस का भुगतान करने से पहले कोलंबियाई-अमेरिकी अभिनेत्री वरगेरा ने 4.4 करोड़ डॉलर की रकम से घर खरीदा है। हालांकि उनकी यह सारी कमाई टीवी शो मॉडर्न फेमिली से नहीं हुई है, बल्कि वो इंडोर्समेंट यानी विज्ञापनों के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करती हैं। वहीं पिछले साल ‘एबीसी’ के ‘क्वांटिको’ से अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका ने इस सीरियल में काम करके 1.1 करोड़ डॉलर की कमाई की। अब वह इस सीरियल की दूसरी सीरीज की तैयारियों में लगी हैं। इस सीरीज से होने वाली कमाई उनके अगले साल यानी 2017 की कमाई में शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा प्रियंका ने पिछले एक साल के दौरान बॉलीवुड की दो फिल्मों ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘जय गंगाजल’ में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म ‘बेवाच’ से अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की अभिनय दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में ड्वेन जानसन लीड भूमिका में हैं, जो दुनिया में अभिनय के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता माने जाते हैं। दरअसल, Forbes मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका ने भी दूसरी टीवी अभिनेत्रियों की तरह सिर्फ एक ही फिल्म और अभिनय से यह कमाई नहीं की है, बल्कि प्रियंका भारत में विज्ञापन से कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में भी टॉप पर हैं।

प्रियंका ने दीपिका को ऐसे पछाड़ा….
अगस्त महीने में Forbes ने दुनिया की सबसे ज्यादा फीस पाने और कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें दीपिका पादुकोण 10वें नंबर पर थीं। बता दें कि जून 2015 से जून 2016 तक उनकी कमाई 67 करोड़ आंकी गई थी। हालांकि प्रियंका और दीपिका की कमाई में महज 6 करोड़ का अंतर है। दीपिका भी हॉलीवुड फिल्म कर रही हैं, लेकिन उन्होंने कोई टीवी शो नहीं किया है।

The World’s Highest-Paid Top 10 TV Actresses 2016

forbes1

forbes2

forbes3

forbes4

forbes5

Home / Entertainment / Bollywood / World Highest paid TV Actress 2016: कमाई के मामले में प्रियंका ने दीपिका को पछाड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो