scriptPC ने परिवार और दोस्तों के साथ Holi न खेल पाने का जताया दुख | Priyanka Chopra misses Holi with family, actress busy shooting for Quantico and Baywatch | Patrika News

PC ने परिवार और दोस्तों के साथ Holi न खेल पाने का जताया दुख

Published: Mar 23, 2016 11:12:00 am

Submitted by:

dilip chaturvedi

ऐसा पहली बार होगा, जब प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली नहीं खेल पाएंगी…

priyanka chopra

priyanka chopra

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का होली पसंदीदा त्योहारों में से एक हैं। उन्हें अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली खेलना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन इस बार वो अपने पसंदीदा फेस्ट होली नहीं मना पाएंगी। दरअसल, अमेरिका में धारावाहिक क्वांटिको की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा यह होली अपने परिजनों और दोस्तों के साथ नहीं मना पाएंगी। होली गुरुवार को मनाई जा रही है। प्रियंका ने होली न मना पाने का दुख मंगलवार को Twitter पर जाहिर किया। बुधवार को प्रियंका ने एक और Twitt कर अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मैं भारत में होली मनाने से वंचित रह गई हूं। अमेरिकी धारावाहिक क्वांटिको में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश की भूमिका निभा रहीं प्रियंका के साथ इसमें जोश हॉपकिंस व अन्य सितारे भी हैं। वह फिल्म बेवॉच में हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ भी नजर आएंगी।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो