script40 लाख हुए प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स | Priyanka Chopra scores four million followers on Instagram | Patrika News

40 लाख हुए प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स

Published: Dec 01, 2015 05:04:00 pm

इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। उनके अब 40 लाख प्रशंसक हो गए हैं

Priyanka Chopra in shorts

Priyanka Chopra in shorts

मुंबई। इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। उनके अब 40 लाख प्रशंसक हो गए हैं। इससे उत्साहित प्रियंका ने अपने वर्चुअल परिवार को प्यार भेजा है और उन पर प्यार बरसाने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है।

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा है कि 40 लाख और गिनती इससे आगे बढ़ रही है। मेरे इंस्टाग्राम परिवार की बढ़त जारी है। प्यार के लिए सभी का धन्यवाद। यह सब आपके कारण है। प्रियंका ने इसके साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें उनका चेहरा उनके प्रशंसकों के नामों पर उभरा दिखाई दे रहा है।

2003 में फिल्म द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाय के साथ बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने वाली प्रियंका सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। प्रियंका की आगामी फिल्म बाजीराव मस्तानी 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

4 million and counting…my Instagram family continues to grow. Thank you all for the love! This is…because of you!

A photo posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो