script‘बाजीराव…’ के प्रमोशन के लिए सात समंदर पार से मुंबई आएंगी प्रियंका | Priyanka Chopra to be in Mumbai for 'Bajirao Mastani' promotions | Patrika News

‘बाजीराव…’ के प्रमोशन के लिए सात समंदर पार से मुंबई आएंगी प्रियंका

Published: Nov 28, 2015 03:20:00 pm

अमरीका में इन दिनों टेलीविजन शो क्वांटिको की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन के मौके पर मौजूद रहेंगी

priyanka4

priyanka4

मुंबई। अमरीका में इन दिनों टेलीविजन शो क्वांटिको की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन के मौके पर मौजूद रहेंगी। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अगले महीने 18 दिसम्बर को रिलीज होगी। 

फिल्मी दुनिया में अपने कमिटमेंट के लिये जाने जाने वाली प्रियंका अभी अमेरिका के मांट्रियल में एबीसी के लोकप्रिय शो क्वांटिको की शूङ्क्षटग में व्यस्त है। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं को भरोसा दिलाया है कि वह फिल्म के प्रोमोशन के समय मुंबई पहुंच जायेगी। 

निर्माता संजय लीला भंसाली और इरोज इंटरनेशनल की फिल्म बाजीराव मस्तानी में प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अभिनय किया है। प्रियंका ने इसमें बाजीराव की पत्नी का किरदार निभाया है। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो