scriptप्रियंका का 16 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल, आपने देखा क्या? | Priyanka's 16 years old video viral,what you see | Patrika News

प्रियंका का 16 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल, आपने देखा क्या?

Published: Dec 07, 2016 04:58:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

यह वीडियो उस समय का है, जब प्रियंका 18 साल की थीं…इस पल को प्रियंका कभी नहीं भूल सकतीं…

priyanka

priyanka

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ग्लैमर वल्र्ड में अपने अभिनय के झंडे गाड़ रही हैं। एक छोटे से कस्बे से निकलकर मॉडलिंग जगत में आना और फिर मिस वल्र्ड का खिताब जीतना…प्रियंका के लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं था। इसके बाद बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाया और अब हॉलीवुड में लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रियंका के जीवन में वह दिन टर्निंग पॉइंट रहा, जब उन्होंने मिस वल्र्ड का खिताब जीता। प्रियंका ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखें। कई हिट फिल्में भी दीं, तो कई फ्लॉप भी। प्रियंका किसी भी नए कलाकार के लिए प्रेरणादायक हैं। आज से लगभग 16 साल पहले प्रियंका को मिस वल्र्ड का खिताब जीता था। प्रियंका भारत की पांचवीं ऐसी महिला थीं, जिन्होंने यह पुरस्कार अपने नाम किया। उस प्रियंका 18 साल की थीं। प्रियंका ने उस लम्हें को याद करते हुए अपने फैंस के बीच ट्विटर पर उस खास पल का वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। 


प्रियंका ने ट्विट करते हुए लिखा ‘वाओ’ 18 साल की मैं, जिसे कोई आइडिया नहीं था कि उसकी जिंदगी में क्या आने वाला है’ लेकिन क्या सफर रहा है।। थैंक्यू मिस वल्र्ड 2000’। हम आपको बता दें कि प्रियंका की पहली हॉलीवुड की फिल्म बेवॉच 19 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 26 मई को रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका ने फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले किया है। फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन नजर आएंगे। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो