scriptऑस्कर की निष्पक्षता पर अनिल कपूर ने उठाए सवाल | Questions raised on the fairness of Oscar Anil Kapoor | Patrika News

ऑस्कर की निष्पक्षता पर अनिल कपूर ने उठाए सवाल

Published: Feb 05, 2016 05:43:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

बॉलीवुड से कहीं ज्यादा विवादित होते हैं ऑस्कर अवॉर्ड। वहां अवॉर्ड को लेकर लॉबिंग चलती है…

anil kapoor

anil kapoor

मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर ने बॉलीवुड में दिए जाने वाले अवॉर्ड को लेकर होने वाले विवादों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ऑस्कर में भी विवाद होते हैं और यहां से ज्यादा होते हैं। कपूर ने जी सिने अवाड्र्स की घोषणा के लिए आयोजित कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को कहा, ‘वे कहते हैं कि वहां सब अच्छा-अच्छा है, लेकिन आप नहीं जानते कि वहां क्या चलता है। कई बार वहां ऐसे विवाद होते हैं, जो हम अपने यहां सोच भी नहीं सकते। बता दें कि इस बार ऑस्कर समारेाह में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी।

इस साल भी ऑस्कर को लेकर कई विवाद सामने आए हैं। कुछ लोगों को लगता है कि वे निष्पक्ष नहीं हैं। तो वहीं, कई लोगों का मानना है कि नॉमिनेशन में विविधता का अभाव है। ऐसी चीजें होती रहती हैं और अवॉर्ड के लिए लॉबिंग करना भी इनमें से एक है।’ उन्होंने कहा कि इस साल ऑस्कर में केवल गोरों की फिल्मों को ही नॉमिनेट किया गया और इस मुद्दे पर कई बड़े सितारे बयान दे चुके हैं। इस मामले में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी आयोजकों की खिंचाई कर चुके हैं।

कपूर को हाल ही ‘दिल धड़कने दो’ के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिग एक्टर अवार्ड मिला। जी सिने अवार्ड 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा और इसके होस्ट शाहिद कपूर और करन जौहर होंगे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो