scriptशत्रुघ्न सिन्हा बोले-रणबीर और रणवीर दोनों मेरी बायोपिक के लिए सूटेबल हैं | Ranbir and Ranveer suitable for my biopic: Shatrughan Sinha | Patrika News

शत्रुघ्न सिन्हा बोले-रणबीर और रणवीर दोनों मेरी बायोपिक के लिए सूटेबल हैं

Published: Jul 21, 2017 04:04:00 pm

रणबीर और रणवीर दोनों को टेलेंटेड मानतें हैं शत्रुघ्न सिन्हा, जानिए क्यों?………

Shatrughan Sinha

Shatrughan Sinha

मुंबई। पिछले साल सोनाक्षी सिन्हा से पूछा गया था कि वे अपने पिता की बायोपिक में उनके रोल के लिए किसे उपयुक्त मानती हैं, तो उन्होंने केवल रणवीर को सूटेबल बताया था। हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा से भी यही पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर और रणवीर सिंह, दोनों ही टेलेंटिड एक्टर्स उनकी बायोपिक के लिए सूटेबल हो सकते हैं।



उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने सुना है कि लोग मुझ पर बायोपिक बनाने में इंटरेस्टिड हैं। मुझे उसका इंतजार है। इन दिनों यंग एक्टर्स काफी टेलेंटिड हैं। पहले (हमारे जमाने में) फिल्मों में कमिटमेंट ज्यादा होता था और अब प्रोफेशनलिज्म ज्यादा है। नई कल्चर का शुक्रिया।’

शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले साल भारती एस प्रधान की लिखी अपनी बायोग्राफी ‘एनीथिंग बट खामोश: द शत्रुघ्न सिन्हा‘ लॉन्च की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो