script

जानिए क्यों रणवीर तीन हफ्तों तक एक कमरे में रहे बंद

Published: Nov 29, 2015 03:58:00 pm

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणवीर सिंह ने खुद को तीन हफ्तों तक एक कमरे में बंद कर लिया था वे अपने दोस्तों और परिवार वालों से भी नहीं मिलते थे।

ranvir singh

ranvir singh

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने फिल्म बाजीराव-मस्तानी की शूटिंग शुरू करने से पहले खुद को तीन हफ्ते तक एक रूम में बंद कर लिया था। 

रणवीर ने बताया कि मैंने शूट स्टार्ट होने से पहले खुद को तीन हफ्ते के लिए एक रूम में बंद कर लिया। आइसोलेशन में चला गया। फोन नहीं यूज किया। अपने दोस्तों, फैमिली से मिलना-जुलना बंद कर दिया। मुझे पता था ये बहुत ही इंटेंसिव केरैक्टर रहेगा। मुझे बहुत ही अलग दिखना और एक्ट करना है। रणवीर से दूर होकर बाजीराव की तरफ कदम बढ़ाने थे।

उन्होंने कहा कि फिल्म के लिये मुझे गंजा होना पड़ा। यह मेरे लिए बिलकुल मुश्किल नहीं था। मैं रोल के लिए कुछ भी कर सकता हूं। मुझे नरेशन के वक्त ही मालूम चल गया था कि मुझे गंजा होना पड़ेगा। मैंने तभी ठान लिया था कि मैं प्रोस्थेटिक्स यूज नहीं करूंगा। मुझे केरैक्टर को रियल टच देना था, ज्यादा से ज्यादा बाजीराव की तरह दिखना था। इसलिए ऐसा करने में मुझे कोई भी हिचकिचाहट नहीं हुई। 

लुक के बारे में बताते हुए रणवीर ने कहा कि दीपिका को मेरा लुक बेहद पसंद आया। दीपिका बहुत ही खूबसूरत हैं, जब किसी भी लुक में सामने आती हैं तो पांच मिनट तक तो उनसे नजर ही नहीं हटती। मस्तानी के रूप में भी वो बेहद ब्यूटीफुल लगीं। उनके लुक्स पर डिजाइनर अंजू मोदी ने काफी काम किया है। हेयर मेक-अप के लिए इंटरनेशनल टीम आई।

गौरतलब है कि फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह ने मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो